{"_id":"64860fbd8d2a3f308d03aa44","slug":"bollywood-celebrities-who-pay-highest-electricity-bill-from-salman-khan-to-deepika-padukone-2023-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electricity Bill: बॉलीवुड सितारों की बिजली का बिल जानकर चौंक उठेंगे आप, हर महीने जेब पर लगती है लाखों की चपत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Electricity Bill: बॉलीवुड सितारों की बिजली का बिल जानकर चौंक उठेंगे आप, हर महीने जेब पर लगती है लाखों की चपत
बॉलीवुड स्टार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, और अपने हर अंदाज से फैंस को फैशनेट करते नजर आते हैं। स्टार जिस हिसाब से कमाते हैं, उसी हिसाब से अपने ऊपर खर्च भी करते हैं। ये सेलेब्स ना सिर्फ अपने फैशन पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, बल्कि ये गाड़ी, घड़ी और बंगले पर भी करोड़ों लगाते देखे जाते हैं। फिल्मी सितारों का आलीशान बंगला भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। हालांकि, आपने कभी यह सोचा है कि इन हस्तियों के महल जैसे घर की बिजली का बिल कितना आता होगा। अगर नहीं, तो चलिए आज आपको इससे रूबरू कराते हैं-
2 of 7
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंडस्ट्री में 50 से अधिक वर्ष पूरे कर लिए हैं। बिग बी आज भी फिल्मों में खासा एक्टिव हैं, और अपने इस जज्बे से करोड़ों फैंस को प्रेरित करते नजर आते हैं। अमिताभ मुंबई में जिस बंगले में रहते हैं, उसका नाम जलसा है और यह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। रिपोर्ट की मानें तो, बिग बी के इस बंगले जलसा की बिजली का बिल हर महीने 22 लाख रुपये आता है।
3 of 7
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर के इस बंगले की बिजली का बिल हर महीने 9 लाख रुपये के आस पास आता है।
पटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बंगले की बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आता है। खबरों के अनुसार, सैफ हर महीने तकरीबन 30 लाख रुपये बिजली के बिल का भुगतान करते हैं।
अब बात कर लेते हैं बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की। शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा में परिवार संग रहते हैं। एक्टर के बंगले का नाम 'मन्नत' है, जिसके बाहर हर दिन लाखों फैन एसआरके की एक झलक पाने के लिए भीड़ लगाए नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के इस महल जैसे बंगले की बिजली का बिल हर महीने तकरीबन 43 लाख रुपये आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।