फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन सेलेब्स का अजीबो गरीब शौक देख पकड़ लेंगे सिर, किसी ने पाला सांप तो कोई साबुन जमा करने का दीवाना

Tue, 18 Apr 2023 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Apr 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities with Weird Hobbies from Sushmita Sen to Salman Khan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दर्शकों की बहुत अहम भूमिका होती है। दर्शकों को जो फिल्म पसंद आ जाती है, वह उसे ब्लॉकबस्टर बना देते हैं। ऐसे में कई फैंस के लिए ये बॉलीवुड हस्तियां रोल मॉडल बन जाती हैं और वह इन्हें फॉलो करने लग जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेलेब्स की कुछ ऐसी अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। तो चलिए जानते हैं।




 
Bollywood Celebrities with Weird Hobbies from Sushmita Sen to Salman Khan
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने काफी समय बाद सीरीज ‘आर्या’ से बॉलीवुड में कमबैक किया है। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि सुष्मिता को जानवरों के साथ साथ सांपों से भी बड़ा प्यार है। उन्होंने घर में एक पाइथन पाल रखा है।

Bollywood Celebrities with Weird Hobbies from Sushmita Sen to Salman Khan
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन
विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। विद्या ने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है। हालांकि, अभिनेत्री अक्सर मीडिया में स्पॉट होती रहती हैं। विद्या बालन साड़ियों की दीवानी है और उनके वार्डरोब में लगभग हर फैब्रिक की डिफरेंट कलर व डिजाइन की साड़िया हैं। एक्ट्रेस की अलमारी में करीब 800 साड़ियों से भी अधिक साड़ियों का काफी बड़ा कलेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities with Weird Hobbies from Sushmita Sen to Salman Khan
रानी मुखर्जी - फोटो : social media

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ से एक बार फिर बॉलीवुड में अपने अभिनय का दम दिखाया है। रानी की यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है, फिल्म में रानी के किरदार की फैंस ने जमकर तारीफ भी की है। आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी काफी सिगरेट पीती हैं। अपने सुबह की शुरुआत भी वह सिगरेट से ही करती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebrities with Weird Hobbies from Sushmita Sen to Salman Khan
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान को साबुन कलेक्ट करने का काफी शौक है। इस समय सलमान खान के घर में हर किस्म के साबुन हैं। इन कलेक्शन में हाथों से बनाई गई साबुन, डिजाइनर साबुन और हर्बल साबुन शामिल है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed