फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 सेलेब्स के साथ फैंस कर चुके हैं बदतमीजी, डिंपल ने तो लड़के का कॉलर पकड़ दे दी थीं गालियां

Wed, 10 Apr 2019 07:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs and their crazy fans misbehave
bollywood

भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। हर कलाकार अपने प्रति फैंस के दीवानगी की चाह रखता है, लेकिन बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर अपने पसंदीदा कलाकारों से बदतमीजी कर बैठते है। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फैन ने जिस तरह से बदतमीजी की ये किसी भी लिहाज से ठीक नहीं थी। फैंस को ये जरूर याद रखना चाहिए कि बॉलीवुड के ये नामी सितारें स्टार होने से पहले एक इंसान हैं।

Bollywood celebs and their crazy fans misbehave
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी। दरअसल एक बार फोर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए जॉन इंदौर गए तब एक फैन ने उन्हें आकर्षित करने के लिए बाइक दौड़ाई और गिर गया। जॉन भागकर उसके पास गए मरहमपट्टी लगाई और बाद में चांटा लगाया और फैन की मां से फोन पर शिकायत भी की।
Bollywood celebs and their crazy fans misbehave
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया
बीबीसी से बातचीत में बीते दौर की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने फैंस से हुई झड़प का जिक्र किया था। राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जब एक बार फिल्म देखने सहेलियों के साथ गईं तब वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पिली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और जमकर गालियां दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs and their crazy fans misbehave
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भी एक पुरुष फैन को बदतमीजी के लिए थप्पड़ मारा था। फिल्म अंजना अंजनी के शूटिंग दौरान एक पुरुष फैन ने पीछे से आकर उनका हाथ पकड़कर फोटो खिंचाने आग्रह किया। घबराई प्रियंका ने उस फैन को बिना सोचे समझे थप्पड़ लगा दिया और वो जमीन पर गिर गया था।

विज्ञापन
Bollywood celebs and their crazy fans misbehave
विद्या बालन
विद्या बालन
एक बार एक फैन ने सेल्फी के लिए विद्या बालन की रजामंदी के बगैर उनपर हाथ रख दिया था। विद्या ने फैन को दो बार ऐसा करने के लिए टोका फिर भी फैन को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस हरकत से चिढ़कर विद्या बिना सेल्फी खिंचवाए वहां से चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed