बॉलीवुड सितारे एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये की फीस लेते हैं। लग्जरी लाइफ जीने के लिए महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं। लेकिन सभी इन चीजों में से सितारों के लिए सबसे ज्यादा कीमती चीज उनकी फिटनेस होती है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो 50 या 60 की उम्र में भी उतने ही पॉप्युलर हैं, जितने स्टार किड्स। इसके पीछे का राज उनकी फिटनेस है। आप सोच रहे होंगे कि इतने बिज़ी होने के बावजूद भी सेलेब्स अपनी फिटनेस पर इतना ध्यान कैसे रख लेते हैं? दरअसल, सितारों ने अपने घर पर ही मिनी जिम बनवा रखा है, जब भी उन्हें टाइम मिलता है वह पसीना बहाकर अपनी फिटनेस पर काम करने लगते हैं। यहां देखिए सेलेब्स के होम जिम की तस्वीरें...
Celebs Home Gym: फिटनेस को लेकर क्रेजी हैं ये बॉलीवुड सितारे, लाखों खर्च कर घर पर ही बनाया शानदार जिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और चेहरे का ग्लो देखकर आपको उनकी उम्र का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं लगेगा। बता दें कि अभिनेत्री खुदको फिट रखने के लिए घर पर ही योगा करती हैं। साथ ही उन्होंने एक्सरसाइज करने के लिए अपने घर पर ही एक मिनी जिम भी बनावा रखा है।
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड के मोस्ट फिटेस्ट स्टार टाइगर श्रॉफ कभी भी अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करते हैं। लॉकडाउन के दौरान, जब हर कोई घर पर बोर हो रहा था, तब टाइगर श्रॉफ अपने घर के जिम में 12-12 घंटे बिताते थे और इसी तरह उन्होंने कोरोना काल में भी अपने कार्डियो रूटीन को जारी रखा था।
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के सबसे फ़िट सेलेब्स में की जाती है। फिटनेस फ्रीक टाइगर श्रॉफ भी ऋतिक रोशन को अपना आइडल मानते हैं। ऋतिक रोशन फिटनेस के पीछे इतने क्रेजी हैं कि उन्होंने अपने किराये के मकान में इन-हाउस जिम तैयार किया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने फार्महाउस में भी जिम बनवाया है।
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मानी जाती हैं। अभिनेत्री ने बढ़ती उम्र के साथ खुदको फिट रखने के लिए अपने बंगले में ही एक शानदार जिम बनवा रखा है। 46 साल की शिल्पा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम के वीडियो डालकर लोगों को फिट रहने और योगा करने के लिए मोटिवेट करती रहती हैं।