फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने किया मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल का आगाज, अपनी हिट फिल्मों को लेकर कही ये बात

Thu, 08 Aug 2019 02:34 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 08 Aug 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs at at the Indian Film Festival of Melbourne Shah Rukh Vijay Arjun Tabu Karan
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। फेस्टिवल के दसवें साल के जश्न की शुरुआत गुरुवार की सुबह मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में हुई। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपने दिल की बात कही।

Bollywood celebs at at the Indian Film Festival of Melbourne Shah Rukh Vijay Arjun Tabu Karan
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

ऑस्ट्रेलिया में अपनी फिल्म चक दे इंडिया की शूटिंग के दिनों की याद करते हुए इस बार के फेस्टिवल के मुख्य अतिथि शाहरुख खान ने कहा- '2006-07 में मैं जब यहां आया था उस वक्त मैं उभरता सुपरस्टार था, जो हिट पर हिट फिल्में दे रहा था। और अब जब मैं यहां फिर से आया हूं, तो अब भी एक उभरता हुआ सुपरस्टार ही हूं जो उतनी हिट फिल्में नहीं बना रहा है, जितनी मैं चाहता हूं।'

Bollywood celebs at at the Indian Film Festival of Melbourne Shah Rukh Vijay Arjun Tabu Karan
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इसके बाद शाहरुख ने कहा- 'जब मैं इस शहर में चक दे की शूटिंग कर रहा था, तो मैं सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ ट्रीवियल गेम खेला करता था। भारतीय फिल्म अभिनेता होने के नाते, हम अक्सर स्थानीयता महसूस करते हैं। ये देखना दिलकश है कि यहां के भारतीय प्रवासियों, यहां बसे भारतीयों की दूसरी पीढ़ी के लोगों की वजह से भारतीय सिनेमा यहां सबकी नजर में आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs at at the Indian Film Festival of Melbourne Shah Rukh Vijay Arjun Tabu Karan
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहरुख ने आगे बात करते हुए कहा- 'यह बहुत ही खुशी की बात है और हर भारतीय को इस बात पर गर्व है। मैं सभी की तरफ से कह रहा हूं, कि हम यहां आकर बहुत खुश हैं।' 

विज्ञापन
Bollywood celebs at at the Indian Film Festival of Melbourne Shah Rukh Vijay Arjun Tabu Karan
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस मौके पर मेलबर्न में ज़ोया अख्तर, रीमा दास, त्यागराजन कुमारराजा, अर्जुन कपूर, तब्बू और फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन भी मौजूद रहे। बता दें कि मेलबर्न का इंडियन फिल्म फेस्टिवल 8 अगस्त से 15 अगस्त तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed