सब्सक्राइब करें

34 दिनों में 11 हस्तियों की हो चुकी है मौत, बॉलीवुड के लिए 'काल' साबित हो रहा है 2020

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jun 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs death in 2020 irrfan khan rishi kapoor wajid khan mohit baghel yogesh gaur
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

साल 2020 हमारे सामने काल की तरह खड़ा है। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है और दूसरी तरफ लगातार बॉलीवुड सितारे एक के बाद एक दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। सोमवार को संगीतकार वाजिद खान के निधन की खबर ने एक बार फिर सबको दुखी कर दिया। इस साल के अभी तक पांच ही महीने गुजरे हैं और कई सितारे मौत के मुंह में समा चुके हैं। पिछले 34 दिनों में ही 11 बड़ी हस्तियों का निधन हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं कि ये 11 हस्तियां कौन हैं...

Trending Videos
bollywood celebs death in 2020 irrfan khan rishi kapoor wajid khan mohit baghel yogesh gaur
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला

इरफान खान
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। साल 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। निधन से पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs death in 2020 irrfan khan rishi kapoor wajid khan mohit baghel yogesh gaur
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर

ऋषि कपूर
इरफान खान की मौत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अगले ही दिन 30 अप्रैल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो कैंसर (Leukemia) से पीड़ित थे। करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था लेकिन इसके बाद भी वो बीमारी से जंग नहीं जीत पाए। 24 घंटे से भी कम वक्त में दो अभिनेताओं का चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। 

bollywood celebs death in 2020 irrfan khan rishi kapoor wajid khan mohit baghel yogesh gaur
योगेश गौर - फोटो : सोशल मीडिया

योगेश गौर
29 मई को बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार योगेश गौर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। योगेश की गिनती उन गीतकारों में होती थी जिन्होंने अपने समय में सबसे बेहतरीन फिल्मकार रहे ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी आदि के साथ खूब काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा था। 

विज्ञापन
bollywood celebs death in 2020 irrfan khan rishi kapoor wajid khan mohit baghel yogesh gaur
सलमान खान के साथ अभिनेता मोहित बघेल - फोटो : अमर उजाला

मोहित बघेल
मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन 23 मई को हो गया था। मोहित लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे थे। उनकी उम्र सिर्फ 27 साल ही थी। मोहित ने सलमान खान, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed