सब्सक्राइब करें

आरुषि मर्डर केस के फैसले से बॉलीवुड में खुशी की लहर, देखिए कौन क्या बोला

amarujala.com- Presented by : अरविंद Updated Fri, 13 Oct 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
bollywood celebs tweet on aarushi murder case verdict
Noida Double Murder Case

15 साल पुराना नोएडा डबल मर्डर केस पर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतिम फैसला सुनाने के बाद बॉलीवुड जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पढ़िए फिल्म 'तलवार' के प्रोड्यूसर ने क्या कहा...

Trending Videos
bollywood celebs tweet on aarushi murder case verdict
Film Talwar

सबसे पहले बता दें कि बॉलीवुड में 2015 में बनी फिल्म 'तलवार' में केस की हकीकत बयां करने कोशिश की थी। फिल्म मेगना गुलजार ने डायरेक्ट की थी। फिल्म को सुपरहिट फिल्म 'कमीने' के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने प्रोड्यूस किया था। 'ओमकारा' और 'कमीने' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कोर्ट के फैसले से खुश होकर ट्वीट किया है कि 'न्याय में देरी हो इसका मतलब ये नहीं कि न्याय नहीं मिलेगा, कोर्ट के फैसले को सुनकर बहुत राहत महसूस हुई है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs tweet on aarushi murder case verdict
Shekhar kapoor

फिल्म मेकर और सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगना मां-बाप के लिए इससे बुरा कुछ हो नहीं सकता और फिर मीडिया ने भी बेवजह इस मामले में झूठ ही फैलाया।'


bollywood celebs tweet on aarushi murder case verdict
Pritish Nandy

पत्रकार, पेंटर, कवि और राजनीतिज्ञ प्रितिश नंदी ने अपने ट्वीट में कहा कि 'ग्रेट न्यूज कि तलवार दंपति को आखिरकार न्याय मिला।' 



वहीं एक्टर कबीर बेदी ने ट्वीट कर कहा कि 'मेरी प्रार्थनाएं राजेश और नुपूर तलवार के साथ हैं और बहुत खुशी की बात है कि इनकी दिवाली घर पर ही मनेगी।  

विज्ञापन
bollywood celebs tweet on aarushi murder case verdict
Aditi Rao Hydari
हाल ही में आई फिल्म 'भूमि' में संजय दत्त की बेटी का रोल करने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने आरुषि तलवार केस के फैसले पर ट्वीट किया कि 'सुनकर बहुत खुशी हुई कि कोर्ट ने आखिरकार नर्क में जी रहे मां बाप के साथ न्याय किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed