फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरियादिली: करोड़ों रुपये के सीन फ्री में कर चुके हैं ये पांच बॉलीवुड स्टार्स, एक ने तो चेक तक वापस कर दिया

Fri, 26 Mar 2021 08:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Mar 2021 08:57 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who did movies for free
बॉलीवुड सितारे - फोटो : File Photo

बॉलीवुड फिल्मों में काम मिलना बेहद कठिन है। ऐसे में जब कोई कलाकार मेहनत कर बड़ा स्टार बन जाता है तो उसके लिए काम की कमी नहीं होती है। लेकिन जब बात आती है उनकी फीस की तो डायरेक्टर को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ जाता है। ऋतिक से लेकर शाहरुख खान तक कई ऐसे स्टार्स हैं जो कोरोड़ों में फीस लेते हैं लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने फीस की परवाह किए बिना दोस्ती यारी में काम कर लिया। चलिए डालते हैं एक नजर ऐसे ही एक्टर्स पर...

आमिर खान

Bollywood celebs who did movies for free
आमिर खान, कुणाल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने खासमखास दोस्त अमीन हाजी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘कोई जाने ना’ को सहारा देने के लिए आमिर खान ने फिल्म में खास गाना किया है। फिल्म में अमायरा दस्तूर और कुणाल कपूर प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। आमिर खान और अमीन हाजी की दोस्ती फिल्म ‘लगान’ के समय से चली आ रही है। आमिर खान ने सिर्फ ये फिल्म बनाने में ही अमीन की मदद नहीं की है बल्कि उन्होंने इस फिल्म में मुफ्त में काम भी किया है।

 

करीना कपूर खान

Bollywood celebs who did movies for free
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

फिल्म 'बिल्लू' में अभिनेत्री करीना कपूर खान को एक सॉन्ग 'मरजानी-मरजानी' में देखा गया था। यह गाना काफी हिट हुआ था, लेकिन करीना ने इस गाने में परफोर्म करने का कोई पैसा या फीस नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर

Bollywood celebs who did movies for free
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर बेशक कम फिल्में करते हैं, लेकिन  शायद आपको यकीन ना हो कि उनकी हिट फिल्म 'हैदर' में उन्होंंने काम करने के सिर्फ 11 रुपये ही लिए थे। दर्शकों और फिल्म आलाचकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

Bollywood celebs who did movies for free
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

फिल्म 'बिल्लू' में एक गाने 'खुदाया खैर' के में एक्टिंग करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी कोई फीस नहीं ली। जबकि उनके घर चेक भी भेजा गया था जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया था। 2009 में आई फिल्म 'बिल्लू' में शाहरुख और दिवंगत अभिनेता इरफान खान को मुख्य किरदारों में देखा गया था। आज प्रियंका के पास दौलत की कोई कमी नहीं है। फिल्मों के साथ वह बिजनेस में भी हाथ आजमा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed