फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Public Apology: अक्षय कुमार से लेकर उर्वशी रौतेला तक, इन सितारों ने मांगी अपने किए के लिए माफी

Mon, 24 Feb 2025 07:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Feb 2025 07:23 PM IST
सार

बॉलीवुड के कलाकार दर्शकों को अपने अभिनय के जरिए हंसाते हैं, रुलाते हैं। लेकिन कई बार ये कलाकार भी गलती से या अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिससे दर्शक या कोई व्यक्ति विशेष नाराज हो जाता है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों को अपने किए के लिए माफी मांगनी पड़ती है।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Had to Issue Public Apology Laxman Utekar Shreyas Talpade Akshay Kumar Veer Pahariya
अक्षय कुमार, अनुराग कश्यप, उर्वशी रौतेला और श्रेयस तलपदे - फोटो : अमर उजाला

हाल ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि फिल्म ‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर को मराठा योद्धाओं गनोजी और कान्होजी शिर्के के वंशजों से माफी मांगी पड़ी है। दरअसल, इस परिवार का कहना है कि निर्देशक ने फिल्म में इन दोनों लोगों को नेगेटिव लाइट में दिखाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी निर्देशक या कलाकार को माफी मांगनी पड़ी हो। पहले भी कई सेलिब्रिटीज किसी ना किसी कारण से लोगों से माफी मांग चुके हैं।


 
Bollywood Celebs Who Had to Issue Public Apology Laxman Utekar Shreyas Talpade Akshay Kumar Veer Pahariya
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर सोशल मैसेज देने वाली कई फिल्में कर चुके हैं लेकिन असल जिंदगी में पान-मसाले का एड करते रहे हैं। इस बात पर उनके फैंस को काफी नाराजगी रही। ऐसे में कुछ साल पहले अक्षय ने पब्लिक से माफी मांगी कि वह इस तरह के एड नहीं करेंगे और जो कमाई इन विज्ञापनों से हुई है, उसका इस्तेमाल अच्छे काम के लिए करेंगे।

Bollywood Celebs Who Had to Issue Public Apology Laxman Utekar Shreyas Talpade Akshay Kumar Veer Pahariya
श्रेयस तलपदे - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रेयस तलपदे
श्रेयस तलपदे को भी अपनी फिल्म के एक सीन के चलते दर्शकों से माफी मांगनी पड़ी थी। एक्टर की एक फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ में एक सीन था, जिसमें एक धार्मिक चिन्ह किसी टैंपो पर बना हुआ था, उस सीन में श्रेयस के किरदार के पैर, धार्मिक चिन्ह की तरफ थे। इस सीन पर कुछ लोगों का ध्यान गया, उन्होंने आपत्ति जताई। बाद में इस बात को लेकर श्रेयस ने भी माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Had to Issue Public Apology Laxman Utekar Shreyas Talpade Akshay Kumar Veer Pahariya
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya

वीर पहाड़िया
हाल ही में स्काई फोर्स फिल्म के एक्टर वीर पहाड़िया के कुछ फैंस ने एक कॉमेडियन के साथ मारपीट की। कॉमेडियन ने वीर पहाड़िया का मजाक उड़ाया था। इस बात का पता जब वीर को चला तो उन्होंने कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। लेकिन वीर ने कॉमेडियन को अपनी तरफ से सॉरी कहा। 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Had to Issue Public Apology Laxman Utekar Shreyas Talpade Akshay Kumar Veer Pahariya
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने पब्लिक से नहीं सैफ अली खान से माफी मांगी थी। दरअसल, जब सैफ अली खान पर हमला हुआ तो उर्वशी का रिएक्शन भी मीडिया ने पूछा था। उस समय सैफ की कंडीशन पर बात करने के वह अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ की कमाई और अपनी महंगी घड़ी के बारे में बात करती दिखीं। इस कारण उर्वशी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई। बाद में उन्होंने एक पोस्ट करके सैफ से माफी मांगी। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed