सब्सक्राइब करें

Chhaava Vs Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने ‘बाहुबली 2’ को किया धराशायी, ‘स्त्री 2’ को पछाड़ने में फूली सांस

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Feb 2025 07:20 PM IST
सार

फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते यानी रिलीज के पहले सात दिन में ही 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार करके साल का पहला बड़ा हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Chhaava earns 300 crore Laxman Utekar and vicky kaushal film beats Baahubali 2 know real collection
'छावा', 'स्त्री 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब जबकि महाराष्ट्र के दर्शकों के सामने भी ये धीरे धीरे साफ होता जा रहा है कि फिल्म ‘छावा’ में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन सौ करोड़ रुपये की कमाई के आगे निकल जाना ये साबित करता दिखता है कि दर्शक अचरज भरी फिल्मों के लिए सिनेमाघर आने के लिए तैयार बैठे हैं। फिल्म ‘छावा’ के विजुअल इफेक्ट्स की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है और फिल्म में संभाजी का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल इसी के साथ उस इलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, शाहरुख खान, सनी देओल, प्रभास और श्रद्धा कपूर की गिनती होती रही है।

Trending Videos
Chhaava earns 300 crore Laxman Utekar and vicky kaushal film beats Baahubali 2 know real collection
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘छावा’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते यानी रिलीज के पहले सात दिन में ही 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार करके साल का पहला बड़ा हंगामा कर दिया। फिल्म को शिवाजी जयंती का खूब लाभ मिला और इसके बाद आए वीकएंड पर तो फिल्म ने गजब ही कर दिया। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार 23.50 करोड़ रुपये, दूसरे शनिवार को 44 करोड़ रुपये और रिलीज के दूसरे रविवार को 40 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava earns 300 crore Laxman Utekar and vicky kaushal film beats Baahubali 2 know real collection
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में 326.75 करोड़ रुपये कमाने वाली निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ को लेकर विवाद भी हो रहे हैं। शोधार्थी अंकित जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म के तथ्यों से काफी परे होने की बात लिखी है। उन्होंने शिवाजी और संभाजी के रिश्तों के बारे में फिल्म में ज्यादा कुछ न होने पर भी सवाल उठाए। लक्ष्मण उतेकर ने भी अब जाकर ये बात मानी है कि फिल्म में दिखाए गए कई तथ्य उनकी कल्पना से उपजे हैं। येसुबाई के वंशजों की तरफ से इस बारे में भेजे गए मानहानि के नोटिस के बाद उतेकर ने ये बात कही है।

Chhaava earns 300 crore Laxman Utekar and vicky kaushal film beats Baahubali 2 know real collection
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का कलेक्शन रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी शानदार ही दिख रहा है। फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेने में ज्यादा दिक्कत नहीं नजर आ रही है। लेकिन फिल्म का 500 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, सच ये भी है कि जिस भी फिल्म ने हाल के दिनों में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छुआ है, वह फिल्म 500 करोड़ के पार जाने में भी सफल रही है। हिंदी में रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में अभी निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ 830.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नंबर वन पर है।

विज्ञापन
Chhaava earns 300 crore Laxman Utekar and vicky kaushal film beats Baahubali 2 know real collection
'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में

फिल्म 300 करोड़ कमाने में लगे दिन कुल कमाई (करोड़ रु. में)
पुष्पा 2 द रूल (2024)   पांच   830.10
जवान (2023) पांच 643.87
एनिमल (2023) छह  556.36
पठान (2023) छह  543.05
स्त्री 2 (2024)  आठ  627.02
गदर 2 (2023)  आठ  525.45
छावा (2025) 10 334.51*
बाहुबली 2 (2017) 11 510.99
केजीएफ 2 (2022) 11 434.70
दंगल (2016) 13 387.38

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed