सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: खुद के प्राइवेट जेट से सफर करते हैं ये सितारे, नीता अंबानी का विमान किसी महल से कम नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 23 Jun 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs who owns their Private Jet Akshay Kumar Amitabh Bachchan Priyanka Chopra
बॉलीवुड सितारों के प्राइवेट जेट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हमारे देश की सबसे बेहतरीन और अमीर इंडस्ट्रीज में से एक है। अमीर सिर्फ पैसों के मामलों में ही नहीं बल्कि टैलेंट की भी यहां कोई कमी देखने को नहीं मिलती। वहीं हमारी इंडस्ट्री के सितारे भी एक शाही जीवन व्यतीत करते हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कीमती चीजें हैं जिनकी झलक अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। महंगी गाड़ियों से लेकर डिजाइनर ड्रेसेज तक कई ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में जानने के फैंस उत्सुक रहते हैं। महंगी ट्रिप्स पर जाना और शानदार पार्टीज का आनंद लेना इनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। इनमें से कई सितारे हैं जो प्राइवेट जेट से सफर करना पसंद करते हैं। कुछ सितारों के पास अपना प्राइवेट जेट भी है। इस रिपोर्ट में आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है।


अक्षय कुमार
इस सूची में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। साल में चार से पांच फिल्में करने वाले अक्षय समय के इस कदर पाबंद हैं कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। अक्षय परिवार के साथ प्राइवेट जेट से ही छुट्टियां बिताने जाते हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी इसी से आते जाते हैं।

Trending Videos
Bollywood Celebs who owns their Private Jet Akshay Kumar Amitabh Bachchan Priyanka Chopra
अमिताभ बच्चन का प्राइवेट जेट - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन

यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के प्राइवेट जेट की है। उन्होंने खुद भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। बच्चन परिवार जब विदेश में छुट्टियां मनाने जाता है तो खुद के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs who owns their Private Jet Akshay Kumar Amitabh Bachchan Priyanka Chopra
अजय देवगन, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में मसेराती क्वाट्रोपोर्ट, बीएमडब्ल्यू जेड4 और ऑडी ए5 स्पोर्टबैक सहित अन्य हैं। अजय के पास खुद का प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका एयरक्राप्ट सिक्स सीटर हॉकर 800 है।

Bollywood Celebs who owns their Private Jet Akshay Kumar Amitabh Bachchan Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा का प्राइवेट जेट - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वालीं प्रियंका चोपड़ा के पास प्राइवेट जेट है। तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका अक्सर अमेरिका और भारत के बीच दौरा करती रहती हैं। ऐसे में उनके पास समय की भी कमी रहती है तो प्राइवेट जेट होने से वह कम समय में ही कहीं आ जा सकती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs who owns their Private Jet Akshay Kumar Amitabh Bachchan Priyanka Chopra
शाहरुख खान का प्राइवेट जेट - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान

साल 2016 में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि 'मैं एक प्लेन खरीदना चाहता हूं लेकिन मेरे पास पैसा नहीं है।' किंग खान के पास भी खुद का एक प्राइवेट जेट है जो कि उनके किंग साइज लाइफ को बयां करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed