{"_id":"60925677cb17df5f157919f2","slug":"bollywood-celebs-who-owns-their-private-jet-see-inside-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बॉलीवुड के इन सितारों के पास हैं अपने प्राइवेट जेट, अंदर से दिखते हैं इतनेे आलीशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: बॉलीवुड के इन सितारों के पास हैं अपने प्राइवेट जेट, अंदर से दिखते हैं इतनेे आलीशान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 05 May 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड सितारे अपनी शाही जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कारें सितारों के लिए आम बात हैं। इनमें से कई सितारे हैं जो खुद के प्राइवेट जेट से सफर करना पसंद करते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों के बारे में बताते हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है।
Trending Videos
2 of 7
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वालीं प्रियंका चोपड़ा के पास प्राइवेट जेट है। तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका अक्सर अमेरिका और भारत के बीच दौरा करती रहती हैं। ऐसे में उनके पास समय की भी कमी रहती है तो प्राइवेट जेट होने से वह कम समय में ही कहीं आ जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
जया बच्चन. अभिषेक और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के प्राइवेट जेट की है। उन्होंने खुद भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। बच्चन परिवार जब विदेश में छुट्टियां मनाने जाता है तो खुद के प्राइवेट जेट का ही इस्तेमाल करता है।
4 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
साल में चार से पांच फिल्में करने वाले अक्षय कुमार समय के इस कदर पाबंद हैं कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। अक्षय परिवार के साथ प्राइवेट जेट से ही छुट्टियां बिताने जाते हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी इसी से आते जाते हैं।
अजय देवगन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में मसेराती क्वाट्रोपोर्ट, बीएमडब्ल्यू जेड4 और ऑडी ए5 स्पोर्टबैक सहित अन्य हैं। अजय के पास खुद का प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका एयरक्राप्ट सिक्स सीटर हॉकर 800 है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।