फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: फिल्मों के साथ पर्यावरण से भी बहुत प्यार करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 08 Jun 2023 06:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 Jun 2023 06:44 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Raise Awareness About Environmental Issues From Dia Mirza to Priyanka Chopra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसके असंतुलित होने पर मनुष्य को कई बार गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए पर्यावरण को बचाना इस समय की सबसे बड़ी जरुरत है। बॉलीवुड में कई सितारे हैं जो इस मुद्दे पर काफी गंभीर हैं और समय-समय पर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का भी काम करते हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में...


Gadar Re-Release: 'गदर' की दोबारा रिलीज के लिए मेकर्स ने क्यों चुनी 9 जून की तारीख, वजह जान हो जाएंगे खुश

Bollywood Celebs Who Raise Awareness About Environmental Issues From Dia Mirza to Priyanka Chopra
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
दीया मिर्जा

दीया मिर्जा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री भारत में  यूएन एनवायरनमेंट प्रोग्राम की गुडविल एंबेसडर हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करती रहती हैं।
Stree 2: जोर-शोर से चल रहीं 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' की तैयारियां? निर्देशक अमर कौशिक ने साझा की तस्वीर

Bollywood Celebs Who Raise Awareness About Environmental Issues From Dia Mirza to Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद इन दिनों हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। देश के साथ अब विदेशों में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग हो चुकी है। अभिनेत्री को यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर भी जाना जाता है। वे पर्यावरण से जुड़ी सकारात्मक पहल में अक्सर हिस्सा लेती रहती हैं।
Step Mother: पिता की दूसरी पत्नी संग भी इन सितारों का है खास बॉन्ड, लिस्ट में शामिल सारा से लेकर सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Raise Awareness About Environmental Issues From Dia Mirza to Priyanka Chopra
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम 

जॉन अब्राहम कई फिल्मों में विलेन का रोल निभा चुके हैं, लेकिन वह पर्यावरण के लिए ऐसा काम कर रहे हैं जो कोई असली हीरो ही कर सकता है। जॉन पालतू जानवरों को खरीदने की जगह गोद लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। इसके अलावा वह पावरलाइट ए विलेज नाम के अभियान के समर्थक भी हैं। इसका उद्देश्य गांव को सौर उर्जा से रौशन करना है। 
Rafuchakkar: 'रफूचक्कर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पांच अलग-अलग राज्यों में ठगी करते नजर आए मनीष पॉल

विज्ञापन
Bollywood Celebs Who Raise Awareness About Environmental Issues From Dia Mirza to Priyanka Chopra
राहुल बोस - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल बोस

राहुल बोस अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 2007 में ऑक्सफैम के पहले ग्लोबल एंबेसडर बनकर पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठा चुके हैं। इसके अलावा राहुल ने कई सारे कैंपेन भी चलाए और जलवायु परिवर्तन की नीतियों में अपना पूरा समर्थन दिया है।
Main ATAL Hoon: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग, लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed