हिंदी सिनेमा में एक्टर की तरह की कॉमेडियन का रुतबा भी शुरू से ही रहा है। बात चाहे मुख्य अभिनेता से ज्यादा फीस लेने वाले महमूद की हो या फिर जॉनी वॉकर की। बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी का तड़का शुरुआती दौर से ही देखने को मिल रहा है। ऐसे में बात करेंगे इन पांच क्लासिकल कॉमेडियन्स की जिनको फिल्म में देखते ही दर्शकों की हंसी छूट जाती थी।
{"_id":"5e11d9468ebc3e87f7369beb","slug":"bollywood-classic-comedians-and-their-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन पांच क्लासिक कॉमेडियन्स ने किया हिंदी सिनेमा पर राज, महमूद की पॉपुलैरिटी तो हीरो से ज्यादा थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन पांच क्लासिक कॉमेडियन्स ने किया हिंदी सिनेमा पर राज, महमूद की पॉपुलैरिटी तो हीरो से ज्यादा थी
Sun, 05 Jan 2020 06:43 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
कॉमेडियन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
महमूद अली
अपने विशिष्ट अंदाज, हाव भाव और बेहतरीन आवाज से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले कॉमेडी किंग महमूद अली ने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया। उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थी तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी।
Jagdeep
- फोटो : twitter
जगदीप
जगदीप बॉलीवुड में कॉमेडी की वजह से जाने जाते हैं। जगदीप को फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार के नाम से जाना जाता है. ये किरदार इतना फेमस हुआ था कि इसकी अलग से फिल्म बनाई गई थी। मशहूर अभिनेता जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'अब दिल्ली दूर नहीं', 'मुन्ना', 'आर पार', 'दो बीगा जमीन' और 'हम पंछी एक डाल के' हैं। इन फिल्मों के बाद जगदीप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्मों में काम मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान दादा
भगवान दादा
भगवान दादा का नाम सुनते ही उनकी कॉमेडी और डांस की अलग स्टाइल जहन में उभरने लगता है। भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था।
विज्ञापन
mukri
- फोटो : Social Media