सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood Couples: ये बॉलीवुड कपल्स बने फिल्म निर्माता, असल जिंदगी के साथ छाया पर्दे पर भी जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Jul 2025 04:25 PM IST
सार

Bollywood Couples Turned Film Producers: कई बॉलीवुड जोड़ियां न सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के पीछे भी कमाल कर रही हैं। ये मशहूर कपल्स अब फिल्म निर्माण में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 

विज्ञापन
Bollywood Couples Turned Film Producers Richa Chadha Ali Fazal to Shah Rukh Khan Gauri Khan
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कुछ मशहूर कपल्स हैं, जो साबित कर रहे हैं कि प्यार और प्रतिभा का मेल बॉलीवुड में नए रंग भर सकता है। यह जोड़ी फिल्म निर्माण में एक साथ काम कर रही है और लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है।

 
Trending Videos
Bollywood Couples Turned Film Producers Richa Chadha Ali Fazal to Shah Rukh Khan Gauri Khan
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋचा चड्ढा और अली फजल
ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत फिल्में बना रही है। उनकी हालिया फिल्म 'सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट' चर्चा में है, जो एक अनोखी कहानी पेश करती है। इस फिल्म में 1990 के दशक की एक हैरतअंगेज कहानी दिखाई गई है। दोनों ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'पुशिंग बटन स्टूडियोज' के तहत फिल्म 'सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट' का निर्माण किया है। इस फिल्म के अलावा ऋचा और अली ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का भी निर्माण किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Turned Film Producers Richa Chadha Ali Fazal to Shah Rukh Khan Gauri Khan
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख और गौरी की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं, वहीं गौरी एक सफल निर्माता के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'ओम शांति औम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। 
Bollywood Couples Turned Film Producers Richa Chadha Ali Fazal to Shah Rukh Khan Gauri Khan
अजय देवगन और काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
अजय देवगन और काजोल
अजय देवगन ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए कई शानदार फिल्में बनाई हैं। काजोल भी उनके साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं। अजय की प्रोडक्शन कंपनी देवगन फिल्म्स ने पहली फिल्म 'राजू चाचा' का निर्माण किया था। इसके बाद 'यू मी और हम' का सह-निर्माण किया। 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स', 'सिंघम रिटर्न्स' के अलावा भी कई फिल्मों का निमार्ण किया है।
 
विज्ञापन
Bollywood Couples Turned Film Producers Richa Chadha Ali Fazal to Shah Rukh Khan Gauri Khan
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी मराठी और हिंदी फिल्मों के निर्माण में सक्रिय है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'मुंबई फिल्म कंपनी' है। रितेश और जेनेलिया की प्रोडक्शन कंपनी ने कई मनोरंजक और सार्थक फिल्में बनाई हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत 'वेद' फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म में जेनेलिया और रितेश ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: कुकिंग के बाद फराह अब रसोइये दिलीप के साथ करेंगी दुनिया की सैर, भूमि पेडनेकर ने दी बधाई..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed