Anil Kapoor: 'आप सोनम के जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि परिवार का दिल हैं', अनिल ने दामाद आनंद को दी जन्मदिन की बधाई
Sonam Kapoor Husband Anand Ahuja Birthday: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने दामाद आनंद आहूजा को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें "सबसे कूल स्नीकरहेड" और "सबसे केयरिंग पिता" बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने अपने दामाद और उनकी बेटी सोनम कपूर के पति आनंद को परिवार का दिल बताया। अनिल ने आनंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक, आनंद। तुम सबसे स्टाइलिश स्नीकर लवर से लेकर सबसे केयरिंग पिता तक, सब कुछ इतने शानदार तरीके से संभालते हो। तुम सिर्फ सोनम के पार्टनर नहीं, बल्कि हमारे परिवार का दिल हो।'
सोनम कपूर ने कई साल डेटिंग के बाद आनंद आहूजा से शादी की। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में उनके बेटे वायु कपूर आहूजा का जन्म हुआ। अनिल कपूर ने दामाद आनंद की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'तुम्हारा प्यार, शांति और खुशी हमें बहुत खास लगती है। ढेर सारी मस्ती, ड्राइव, सैर, और परिवार के साथ ब्रंच के लिए शुभकामनाएं! हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और तुम्हें अपना मानकर गर्व महसूस करते हैं। आनंद आहूजा'
अनिल ने इंस्टाग्राम पर आनंद के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक तस्वीर में दोनों काले कपड़ों और सनग्लासेस में एक जैसे दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। इसके अलावा अनिल ने कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर और उनका बेटा वायु कपूर आहूजा भी नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।
अनिल कपूर जल्द ही एक्शन ड्रामा फिल्म "सूबेदार" में दिखाई देंगे, जिसमें राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) की कहानी है, जो आम जिंदगी की चुनौतियों का सामना करता है। फिल्म का पहला लुक अनिल के 68वें जन्मदिन पर जारी किया गया। वीडियो में अनिल को एक कुर्सी पर बैठे, हाथ में बंदूक लिए और आंखों में तीव्रता के साथ दिखाया गया। वीडियो में लोग उनके घर के बाहर दरवाजा पीटते और सिपाही को बाहर आने के लिए कहते दिखे। अनिल कहते हैं, "फौजी तैयार है।" वीडियो के कैप्शन में लिखा, "एक खास दिन पर खास घोषणा। #सूबेदार जल्द आ रही है।" इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: जन्मदिन का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ, बहन नूपुर के साथ मस्ती करती नजर आईं कृति सेनन; देखें तस्वीरें..

कमेंट
कमेंट X