फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 14 Feb 2023 02:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Feb 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Ditched Their Honeymoon Plans after Marriage from Ranbir Alia to Kl Rahul Athiya Shetty
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद यह जोड़ा दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे चुका है, जिनमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद हनीमून पर नहीं गए।


Marvel Studios: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन लगेगा भरपूर एक्शन का जोरदार तड़का

Bollywood Couples Who Ditched Their Honeymoon Plans after Marriage from Ranbir Alia to Kl Rahul Athiya Shetty
वरुण धवन, नताशा - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन-नताशा दलाल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 2021 में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद यह कपल हनीमून पर नहीं गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण हाल ही में फिल्म भेड़िया में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी।
Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर रिलीज, 'पठान' से दिल की बात करती नजर आईं 'पूजा'

Bollywood Couples Who Ditched Their Honeymoon Plans after Marriage from Ranbir Alia to Kl Rahul Athiya Shetty
राजकुमार राव-पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव-पत्रलेखा

राजकुमार राव बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। राजकुमार राव ने भी कियारा-सिद्धार्थ की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को डेट करने के बाद उन्होंने शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं गए थे।
Disha Patani: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी के साथ यह क्या हुआ? फैंस ने बता दिया दूसरी उर्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Couples Who Ditched Their Honeymoon Plans after Marriage from Ranbir Alia to Kl Rahul Athiya Shetty
फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर उम्दा डायरेक्टर के साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। वह अब तक कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने शिबानी दांडेकर से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी है। शादी के बाद यह कपल भी हनीमून पर नहीं गया था।
Salman Khan: 'नय्यो लगदा' के डांस स्टेप्स पर ट्रोल हुए सलमान, यूजर्स बोले- भोजपुरी को कॉपी कर लिया क्या?

विज्ञापन
Bollywood Couples Who Ditched Their Honeymoon Plans after Marriage from Ranbir Alia to Kl Rahul Athiya Shetty
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबरी कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल  में से एक हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों के  बीच प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, वह भी हनीमून पर नहीं गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से कपल ने यह फैसला लिया था।
Om Puri: निधन के पूरे पांच साल बाद फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे ओमपुरी, इस दिन रिलीज होगी 'खेला होबे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed