सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड का ये खतरनाक विलेन है चंद्रचूड़ सिंह का सगा भाई, साउथ सिनेमा में मचा चुका है धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 22 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Famous Villain Abhimanyu Singh Is Little Brother Of Actor Chandrachur Singh
चंद्रचूर्ण सिंह - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिलती। यहां सैकड़ों लोग रोज अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन उनमें से किसी एक को ही मौका मिल पाता है। कभी-कभी तो हाथों से मिली सफलता भी छूट जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ था अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ भी। बीमारी की वजह से उनका फिल्मी करियर खराब हो गया। लेकिन चंद्रचूड़ सिंह के छोटे भाई ने फिल्मों में विलेन बनकर ऐसा कमाल किया कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आज चंद्रचूड़ सिंह का ये भाई सिनेमा का उभरता हुआ सितारा है।

Trending Videos
Bollywood Famous Villain Abhimanyu Singh Is Little Brother Of Actor Chandrachur Singh
अभिमन्यु सिंह - फोटो : फाइल

हम बात कर रहे हैं अभिनेता अभिमन्यु सिंह की जिन्होंने साल 2001 में आई फिल्म 'अक्स' से फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी थी। हालांकि इसके बाद अभिमन्यु को काफी संघर्ष करना पड़ा और फिर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाल' में उन्होंने रणविजय का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Famous Villain Abhimanyu Singh Is Little Brother Of Actor Chandrachur Singh
अभिमन्यु सिंह - फोटो : फाइल

गुलाल में रणविजय के किरदार के लिए अभिमन्यु को साल 2010 में स्टारडस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया। साल 2010 में आई फिल्म 'रक्त चरित्र' में भी अभिमन्यु के किरदार को बहुत सराहना मिली। खलनायक के किरदार में वह हीरो पर भी भारी पड़ने लगे। 

Bollywood Famous Villain Abhimanyu Singh Is Little Brother Of Actor Chandrachur Singh
अभिमन्यु सिंह - फोटो : फाइल

हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अभिमन्यु ने टॉलीवुड में भी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ी। उन्होंने तमिल की सुपरहिट फिल्म 'दस का दम' में जबरदस्त किरदार निभाया। अपने बेहतरीन काम के लिए अभिमन्यु को 2013 में एसआईआईएमए अवार्ड से भी नवाजा गया था। उन्हें यह अवार्ड साल 2012 में आई फिल्म गब्बर सिंह के लिए मिला था।

विज्ञापन
Bollywood Famous Villain Abhimanyu Singh Is Little Brother Of Actor Chandrachur Singh
अभिमन्यु सिंह - फोटो : फाइल

फिल्मों के अलावा अभिमन्यु कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने भौकाल, चाचा विधायक हैं हमारे और तैश में अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। इसके अलावा वह कई धारावाहिकों में भी दिखाई दिए हैं। वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे।

पहली बार मॉडलिंग करने पर मिलिंद सोमन को मिले थे एक घंटे के इतने हजार रुपये, अभिनेता के फैंस भी जाकर हो सकते हैं हैरान

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed