फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं करीना कपूर खान, 'बेबो' की तस्वीरें देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल

Sat, 19 Sep 2020 09:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 19 Sep 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Film Actress Kareena Kapoor Khan Throwback Childhood Photos
करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था। करीना बॉलीवुड के दिग्गज कपूर परिवार की बेटी हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। करीना अक्सर चर्चाओं में रहती हैं, चाहें फिर अपनी फिल्मों को लेकर, या फिर फिटनेस को लेकर और कई बार परिवार को लेकर, वहीं इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं। करीना के जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं करीना के बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें...

Bollywood Film Actress Kareena Kapoor Khan Throwback Childhood Photos
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान की फिटनेस के दीवाने कई लोग हैं। लेकिन करीना हमेशा से ऐसी नहीं थी। करीना बचपन में एकदम गोल मटोल थीं। करीना बेहद क्यूट और प्यारी दिखती थीं। हर कोई बस उन्हें प्यार- दुलार करने लग जाता था।

Bollywood Film Actress Kareena Kapoor Khan Throwback Childhood Photos
करीना कपूर खान और करिश्मा - फोटो : Instagram

करीना हमेशा से ही बड़ी बहन करिश्मा के बहुत करीब रही हैं। बचपन में उन्हें जब भी स्कूल से छुट्टी मिलती थी तो वह करिश्मा के साथ फिल्मों के सेट पर चली जाया करती थीं। दोनों बहनों के बीच आज भी ऐसा ही प्यार देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Film Actress Kareena Kapoor Khan Throwback Childhood Photos
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor - फोटो : करिश्मा कपूर इंस्टाग्राम

करीना कपूर खान ने कुछ समय पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर आमद दर्ज करवाई है। करीना अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। वो अपने भाई या बहनों के जन्मदिन पर हमेशा बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते ही वायरल होने लगती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Film Actress Kareena Kapoor Khan Throwback Childhood Photos
करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

करीना की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। फिल्मी परिवार से होने की वजह से करीना को हमेशा से ही फिल्मों में आने का शौक था। इसका असर करीना की पढ़ाई पर भी पड़ा। लेकिन फिल्मों में उन्होंने हमेशा कमाल ही किया है। करीना ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।

पढ़ें: 'द रॉक' ने एक हाथ से ही उखाड़ दिया लोहे का दरवाजा, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed