{"_id":"62ab4fb0bdeeb54f2775d4ca","slug":"bollywood-filmmaker-br-chopra-family-bungalow-sold-at-183-crore-know-the-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BR Chopra Bungalow: करोड़ों में बिका बीआर चोपड़ा का जुहू वाला बंगला, कीमत और वजह जान हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
BR Chopra Bungalow: करोड़ों में बिका बीआर चोपड़ा का जुहू वाला बंगला, कीमत और वजह जान हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बीआर चोपड़ा का मुंबई वाला बंगला बेच दिया गया है। 25,000 स्क्वायर फीट जमीन पर बना यह बंगला जुहू इलाके में लगभग 1 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसे 183 करोड़ रुपये में बेचा गया है। खबरों के अनुसार एक रियल एस्टेट डेवलपर ने बंगले को रवि चोपड़ा की पत्नी और बीआर चोपड़ा की बहू रेनू चोपड़ा से खरीदा है।
2 of 4
बीआर चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के अनुसार, बीआर चोपड़ा के बंगले को के रहेजा कॉर्प ने 182.76 करोड़ में खरीदा है और कंपनी ने डील होने के बाद करीब 11 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। डेवलपर्स कथित तौर पर वहां एक प्रीमियम आवासीय परियोजना बनाने की योजना बना रहे हैं। घर सी प्रिंसेस होटल के सामने है, जहां से बीआर चोपड़ा अपना कारोबार किया करते थे।
3 of 4
बीआर चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
22 अप्रैल 1914 को जन्मे बलदेव राज चोपड़ा की फिल्मों में रुचि एक फिल्म पत्रकार के रूप में शुरू हुई। विभाजन के बाद वे दिल्ली और फिर मुंबई चले गए थे। उन्होंने सिने हेराल्ड जर्नल के लिए फिल्म समीक्षाएं लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी। 1949 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘कारवाट’ का निर्माण किया, जो फ्लॉप हो गई। 1951 में उन्होंने फिल्म ‘अफसाना’ के निर्माता और निर्देशक के रूप में फिर से अपनी किस्मत आजमाई, जो बॉक्स ऑफिस पर एक मेगा हिट बन गई। 1955 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस बीआर फिल्म्स बनाया। इस प्रोडक्शन हाउस के लिए उनकी पहली फिल्म ‘नया दौर’ बेहद सफल रही। वहीं, 2008 में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बीआर चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीआर चोपड़ा ने ही 'महाभारत' टीवी शो बनाया था, जो काफी फेसम हुआ था। कहा जाता है कि फ्लॉप फिल्मों की वजह से उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चला गया था। वर्ष 2013 में उनके बेटे ने इस प्रॉपर्टी को कई लेनदारों से वापस साफ कराया था। खबरों में कहा जा रहा है कि जिस इलाके में बीआर चोपड़ा का बंगला है वहां की जमीनों का दर 60,000 से 65,000 रुपये प्रति स्क्वायर फिट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।