{"_id":"62a4cf8921d2db09970c621f","slug":"mithun-chakraborty-and-sunny-deol-unite-for-an-action-thriller-film-of-zee-studios-ahmed-khan-vivek-chauhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: मिथुन की अगुआई में इस मल्टीस्टारर फिल्म की तैयारी, साथ दिखेंगे बीते दिनों के दिग्गज सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mithun Chakraborty: मिथुन की अगुआई में इस मल्टीस्टारर फिल्म की तैयारी, साथ दिखेंगे बीते दिनों के दिग्गज सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजकुमार यादव, आयुष्मान खुराना से लेकर अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन तक का करिश्मा हाल के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काम न आने के चलते अब हिंदी सिनेमा फिर से मल्टीस्टारर फिल्मों की तरफ लौटता दिख रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने इसी सिलसिले में एक ऐसी एक्शन फिल्म की कमान संभाली है जिसमें वह फिर से ‘गन मास्टर जी9’ वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। अपनी फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा 2’ की शूटिंग पूरी करके जूनियर ही मैन सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा अपने जमाने के दो और दिग्गज सितारे इस फिल्म की चौकड़ी पूरी करने जा रहे हैं। चलिए बताते हैं कि क्या है बॉक्स ऑफिस का ये नया खेल।
2 of 6
अहमद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक हीरो की छवि वाले आदित्य रॉय कपूर को एक्शन स्टार बनाने का बीड़ा उठा चुके कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बने अहमद खान ने अपनी फिल्म ‘ओम द बैटल विदइन’ की रिलीज के तुरंत बाद एक नई फिल्म शुरू करने की तैयारी करीब करीब पूरी कर ली है। फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा 2’ बना रही फिल्म कंपनी जी स्टूडियोज ने इस प्रोजेक्ट के लिए अहमद खान के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म ‘ओम द बैटल बिदइन’ का ट्रेलर देखने के बाद अहमद खान के इस नए प्रोजेक्ट को जी स्टूडियो से ने हरी झंडी दिखा दी है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक अहमद खान ने इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के मेगास्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती को एक्शन करने के लिए मना लिया है। मिथुन अरसे से एक्शन दृश्यों से दूर रहे हैं। दशक भर पहले एक फिल्म के एक्शन सीन में पीठ में चोट लगने के बाद से वह इसके लिए एहतियात बरतते रहे हैं। लेकिन, मिथुन को इस फिल्म में सनी देओल के साथ खतरनाक एक्शन सीन्स करते देखा जाएगा, ऐसा फिल्म के डेवलपमेंट की जानकारी रखने वालों का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन और सनी देओल के साथ इस फिल्म में तीसरा नाम जुड़ा है फिल्म ‘केजीएफ 2’ से वापस लाइमलाइट में लौटे संजय दत्त का। संजय दत्त का इस फिल्म में कुछ कुछ वैसा ही रोल होगा जैसा उन्होंने प्रशांत नील निर्देशित फिल्म ‘केजीएफ 2’ में किया है। अधीरा जैसे लुक एंड फील वाले इस रोल के लिए संजय दत्त की तरफ से भी हां मिलने की खबर है।
विज्ञापन
5 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
और, हाल के दिनों की इस पहली मल्टीस्टारर फिल्म में एक खास किरदार में दिखेंगे हीरो जैकी श्रॉफ। जैकी श्रॉफ की अपनी एक खास फैन फॉलोइंग रही है और इस फिल्म में उनका काम परदे पर एक ऐसे स्टाइलिश किरदार को जीना होगा, जो खास उनके लिए ही लिखा गया है। मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त को एक साथ लाने वाली इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा विवेक चौहान को मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।