फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: फैंस को लुभाने में नाकामयाब रहीं ये फिल्मी जोड़ियां, एक फिल्म के बाद दोबारा साथ नहीं किया काम

Thu, 04 Jan 2024 02:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jan 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
bollywood flop couples in film katrina kaif govinda aamir khan rani mukerji shahid kapoor priyanka Uday Chopra
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में तमाम ऐसी जोड़ियां हैं, जिनके कारण लोग फिल्में देखने जाते हैं। वहीं, निर्देशक भी अक्सर काफी सोच-विचार के बाद कलाकारों का चयन करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि दर्शक किन जोड़ियों को देखना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार फिल्म निर्माताओं ने ऐसी जोड़ियां चुन लीं, जो दर्शकों को पसंद नहीं आईं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

bollywood flop couples in film katrina kaif govinda aamir khan rani mukerji shahid kapoor priyanka Uday Chopra
कटरीना और आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना और आमिर
फिल्म 'धूम 3' में कटरीना और आमिर एक साथ नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन दोनों की जोड़ी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। दरअसल, आमिर और कटरीना की जोड़ी का कोई मेल नहीं था। कटरीना बॉलीवुड की बेहद लंबी हाइट वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं, आमिर खान की हाइट कम होने के कारण उन्होंने कटरीना के बराबर आने के लिए हाई हील वाले जूते पहने थे। दर्शकों को यह जोड़ी कुछ खास रास नहीं आई और आमिर-कटरीना को इसके बाद दोबारा किसी भी फिल्म में साथ नहीं देखा गया।

bollywood flop couples in film katrina kaif govinda aamir khan rani mukerji shahid kapoor priyanka Uday Chopra
शाहिद और रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद और रानी मुखर्जी
शाहिद और रानी मुखर्जी पहली बार फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद और रानी की लव स्टोरी दिखाई गई। वहीं, रानी लड़का बनकर क्रिकेट खेलती नजर आईं। हालांकि, दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। इस फिल्म के बाद शाहिद और रानी ने दोबारा किसी और फिल्म में साथ काम नहीं किया। 
Deepika Padukone: हीरोइन नंबर वन के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, मां बनने की प्लानिंग पर दीपिका का पहला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood flop couples in film katrina kaif govinda aamir khan rani mukerji shahid kapoor priyanka Uday Chopra
कटरीना-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना-गोविंदा
कटरीना और गोविंदा फिल्म 'पार्टनर' में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में गोविंदा और कटरीना के बीच रोमांस दिखाया गया। कटरीना फिल्म में बहुत बड़ी कंपनी के मालिक की बेटी बनीं, जिसे अपनी ही कंपनी के भास्कर नामक युवक यानी गोविंदा से प्यार हो जाता है। फिल्म में सलमान खान और लारा दत्ता ने भी अभिनय किया। लोगों को सलमान और लारा की जोड़ी पसंद आई, लेकिन गोविंदा और कटरीना की जोड़ी फ्लॉप रही। 
Dulhania 3: 'दुल्हनिया 3' में आलिया भट्ट की जगह लेंगी जान्हवी कपूर? वरुण धवन के साथ एक बार फिर मचाएंगी 'बवाल'

विज्ञापन
bollywood flop couples in film katrina kaif govinda aamir khan rani mukerji shahid kapoor priyanka Uday Chopra
प्रियंका चोपड़ा, उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उदय चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की बेहतरीन और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बॉलीवुड के हर कलाकार के साथ बेहद शानदार लगती है। हालांकि, वे उदय चोपड़ा के साथ आई फिल्म प्यार इंपॉसिबल में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और फिल्म की कहानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। इस फिल्म के बाद दोनों कलाकार कभी साथ नजर नहीं आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed