{"_id":"634e9e1539fa524fd4627fdc","slug":"bollywood-gossips-arun-govil-was-rejected-for-the-role-of-ram-in-first-audition-know-this-interesting-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:21 PM IST
सार
मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियां अक्सर फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहते हैं। बी-टाउन से जुड़े इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर बना रहता है। लोग ना सिर्फ इसके बारे में बातें करते हैं, बल्कि इसमें काफी दिलचस्पी भी दिखाते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood Gossips
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत के किस्से और कहानियां अक्सर फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहते हैं। बी-टाउन से जुड़े इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर बना रहता है। लोग ना सिर्फ इसके बारे में बातें करते हैं, बल्कि इसमें काफी दिलचस्पी भी दिखाते हैं। लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल की इस भूमिका से जुड़े एक दिलचस्प किस्से के बारे में-
2 of 4
अरुण गोविल
- फोटो : Social media
अपने जमाने का मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण आज भी देशभर में काफी लोकप्रिय है। इस शो के किरदारों को भी दर्शकों से काफी प्यार मिला। उस दौर में आलम यह था कि शो में नजर आए किरदारों को लोग असल में भगवान मानकर पूजने लगे थे। रामायण में राम का किरदार निभा कर प्रसिद्ध हुए अरुण गोविल जहां भी जाते लोग उनके आगे नतमस्तक हो जाते थे। इस किरदार में अभिनेता को देख ऐसा लगता है मानो वह इसी के लिए बने हो, लेकिन बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि रामानंद सागर ने पहले इस रोल के लिए अभिनेता को रिजेक्ट कर दिया था।
इस बारे में खुद अभिनेता अरुण गोविंद ने मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने रामायण में अपनी कास्टिंग के बारे में यह दिलचस्प किस्सा सुनाया था। अभिनेता ने बताया था कि जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर रामायण बना रहे हैं तो वह उनके पास रोल मांगने पहुंच गए थे। रामानंद सागर के पास जाकर अरुण गोविल ने उनसे कहा कि वह राम का किरदार निभाना चाहते हैं। रामानंद सागर ने उन्हें देखा और कहा कि ठीक है जब समय आएगा तो देखा जाएगा।
कुछ समय बाद जब शो की कास्टिंग के लिए ऑडिशन शुरू हुए तो अरुण गोविल को भी बुलाया गया, लेकिन शो की टीम को उनका ऑडिशन पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। लेकिन फिर एक दिन रामानंद सागर ने अरुण गोविल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद जब अरुण गोविल राम के किरदार के लिए लुक टेस्ट देने पहुंचे तो उनकी स्माइल देख उन्हें तुरंत राम का किरदार मिल गया, क्योंकि उनकी मुस्कान में रामानंद सागर को भगवान जैसी सौम्यता नजर आई, जो राम के किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।