फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Highest 8th Day Collection Movies: टॉप 10 की लिस्ट से ‘कश्मीर फाइल्स’ ने ऋतिक की फिल्म ‘वॉर’ को किया बाहर, ये हैं बाकी फिल्में

Sat, 19 Mar 2022 01:42 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Mar 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Highest 8th Day Collection Movies The Kashmir Files Baahubali 2 PK Dangal Tiger Zinda Hai Sanju
Highest 8th Day Collection Movies - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के आठवें दिन अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाली ये देश में हिंदी में रिलीज हुई अब तक की दूसरी फिल्म बन गई है। फिल्म ने आठवें दिन की कमाई के मामले में ‘दंगल’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चलिए आपको बताते हैं उन 10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन कमाई के रिकॉर्ड बनाए और साथ ही ये भी कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन किया। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने से अब तक इस लिस्ट में नंबर 10 पर काबिज रही ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ सूची से बाहर हो गई है।

Bollywood Highest 8th Day Collection Movies The Kashmir Files Baahubali 2 PK Dangal Tiger Zinda Hai Sanju
द कश्मीर फाइल्स - जय संतोषी मां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार स्टारर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के आठवें दिन 19.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। करीब 14 से 15 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म दुनिया भर में अब तक करीब 149 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सिर्फ भारत में इसका कलेक्शन 116.45 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को पहले ही ब्लॉक बस्टर हिट घोषित किया जा चुका है और अगर ये फिल्म दूसरे हफ्ते में इसी रफ्तार से कलेक्शन करती रही तो ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का लागत से 20 गुना कमाई करने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Bollywood Highest 8th Day Collection Movies The Kashmir Files Baahubali 2 PK Dangal Tiger Zinda Hai Sanju
द कश्मीर फाइल्स - बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में रिलीज होकर आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के पास रहा है। प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन स्टारर एस एस राजामौली निर्देशित इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1788.06 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके अकेले हिंदी संस्करण की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये की रही। इस फिल्म के तीसरे संस्करण यानी फिल्म ‘बाहुबली 3’ को लेकर प्रभास की पिछली फिल्म ‘राधे श्याम’ और एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रचार के बीच काफी चर्चा रही है। लेकिन, फिलहाल इस फिल्म पर किसी तरह का कोई काम नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Highest 8th Day Collection Movies The Kashmir Files Baahubali 2 PK Dangal Tiger Zinda Hai Sanju
दंगल और पीके - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों की सूची में अगले तीसरे और चौथे नंबर पर आमिर खान अभिनीत फिल्में ‘दंगल’ और ‘पीके’ रही हैं। फिल्म ‘दंगल’ ने रिलीज के आठवें दिन 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2122.3 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म ने अकेले भारत में 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ‘पीके’ ने आठवें दिन 14.48 करोड़ रुपये की कमाई की और पूरी दुनिया में इसका कलेक्शन 792 करोड़ रुपये व अकेले भारत में इसका कलेक्शन 340.80 करोड़ रुपये रहा। आमिर की एक और फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ भी आठवें दिन की कमाई के मामले में टॉप 10 में शामिल है। नौवें स्थान पर मौजूद इस फिल्म ने इस दिन 11.71 करोड़ कमाते हुए 460 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और 202.47 करोड़ रुपये का इंडिया कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Bollywood Highest 8th Day Collection Movies The Kashmir Files Baahubali 2 PK Dangal Tiger Zinda Hai Sanju
बजरंगी भाईजान - संजू - फोटो : सोशल मीडिया

आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामलें में रणबीर कपूर की राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘संजू’ पांचवें नंबर पर है। इसने इस दिन 12.9 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ‘संजू’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 588.50 करोड़ रुपये और भारत का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘पीके’ से ज्यादा यानी 342.57 करोड़ रुपये रहा। सलमान खान की दो फिल्में इस सूची में शामिल हैं। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने रिलीज के आठवें दिन 12.8 करोड़ रुपये कमाते हुए 922.03 रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और 320.34 करोड़ रुपये का इंडिया कलेक्शन किया। वहीं 10वें नंबर पर मौजूद सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज के आठवें दिन 11.56 करोड़ रुपये करते हुए कुल 588 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और 339.16 करोड़ रुपये का इंडिया कलेक्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed