हिंदी सिनेमा को 250 करोड़ का नुकसान और डॉक्टर्स पर हमले की बॉलीवुड सितारों ने की निंदा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस वक्त नाजुक हालातों से गुजर रहा है। इस वायरस से लोग संक्रमित न हों इसलिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से लोगों का काम-धंधा चौपट हो गया है और अर्थव्यवस्था बुरी स्थिति में जा रही है। ऐसे हालातों में कई लोगों ने सामने आकर आर्थिक मदद का एलान किया है। इसमें बॉलीवुड सितारों का भी साथ मिल रहा है। अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे कोरोना के खिलाफ जंग में साथ दे रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी दिल खोलकर मदद करने का एलान किया है।
अरविंद केजरीवाल ने 'किंग खान' को कहा शुक्रिया तो शाहरुख बोले- 'आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो'
'रामायण' की वापसी से दूरदर्शन को मिली खुशखबरी, टीआरपी रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड
लॉकडाउन की वजह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है। मुंबई में सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रुक गई है। मशहूर निर्माता और टीवी क्वीन एकता कपूर को भी अपनी बालाजी प्रोडक्शन कंपनी बंद करनी पड़ी है। इस कंपनी में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं, जिनमें दिहाड़ी मजदूर भी शामिल हैं। एकता ने इन सभी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
Coronavirus: एकता कपूर ने एक साल तक सैलरी लेने से किया इंकार, दिहाड़ी मजदूरों के लिए उठाया ये बड़ा कदम
देश के अलग-अलग हिस्सों से इस समय स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसवालों पर हमले की खबरें आ रही हैं। मधुबनी, इंदौर, हुबली और कानपुर सहित कई जगहों से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। इन घटनाओं को देखकर बॉलीवुड के सितारे बेहद नाराज हैं। ऋषि कपूर, जावेद अख्तर सहित कई बड़े एक्टर्स ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को कड़ी फटकार लगाई है।
पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले की बॉलीवुड सितारों ने की कड़ी निंदा, जावेद अख्तर से लेकर ऋषि कपूर तक ने कही ये बात