मनोरंजन जगत के सितारे काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसी बीच एक अनुभवी अभिनेता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर एक बड़ा खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। 80 के दशक में इस अभिनेता के करियर के सितारे चरम पर थे। उसी दौरान वह एक ही समय पर दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। आखिर कौन है ये स्टार और क्या है पूरी कहानी? आइए जान लेते हैं-
Bollywood Love: 80 के दशक के इस अभिनेता ने की रिश्ते में टू-टाइमिंग, लव ट्रायएंगल में फंस हो गया ऐसा हाल
मनोरंजन जगत के सितारों की प्रेम कहानियां भी काफी दिलचस्प होती है। आज हम ऐसे ही एक अभिनेता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने रिश्ते में टू-टाइमिंग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा ने वर्षों बाद टू-टाइमिंग पर तोड़ी चुप्पी
ये अनुभवी स्टार कोई और नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा हैं। जब उन्होंने पूनम सिन्हा के साथ अपनी शादी की घोषणा की तो उनका अपनी को-स्टार रीना रॉय के साथ रोमांटिक रिश्ता जुड़ गया। अब इतने सालों के बाद लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी और रीना रॉय के साथ टू-टाइम करने की बात स्वीकारी है। इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न से पूछा गया, 'जिस पुरुष के जीवन में दो महिलाएं हैं, उसे भाग्यशाली माना जाता है, लेकिन उसे समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। आप अपने जीवन के उस चरण को कैसे दर्शाते हैं जब आपके जीवन में रीना रॉय और पूनम थीं?' इस पर शत्रुघ्न ने कहा, 'मैं नाम नहीं लूंगा। लेकिन, मैं उन सभी महिलाओं का आभारी हूं जो मेरी जिंदगी का हिस्सा थीं।'
ग्लैमर में खो जाना स्वभाविक- शत्रुघ्न
शत्रुघ्न ने आगे कहा, 'मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैं उनके बारे में कभी बुरा नहीं सोचता। उन सभी ने मुझे आगे बढ़ने और एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।' उन्होंने अपनी बात में जोड़ा, 'मैंने निश्चित रूप से अपने जीवन में गलतियां की हैं। एक लड़के के लिए, जो पटना से आया था, इंडस्ट्री की चकाचौंध और ग्लैमर में खो जाना स्वाभाविक था। मुझे नहीं पता था कि स्टारडम से कैसे निपटना है।'
लव ट्राएंगल पर की बात
शत्रुघ्न ने अपनी बात को जारी रखा, 'लोग इन सब में खो जाते हैं। हालांकि, मेरे जीवन में पूनम के आने के बाद उन्होंने मेरी बहुत मदद की।' लव ट्रायएंगल में रहने के दौरान अपनी स्थिति के बारे में बताते हुए, अनुभवी अभिनेता ने कहा, 'मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन मैं उनका आभारी हूं। मुझे उनसे बहुत प्यार मिला है और बहुत कुछ सीखा है। मुझे कोई शिकायत नहीं है।' शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे स्वीकार किया कि कई प्रतिबद्धताएं किसी के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं और कहा, 'जब कोई आदमी दिल से अच्छा होता है, और वह एक साथ दो प्रतिबद्ध रिश्ते रखता है, तो उसे भी अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में बहुत नुकसान होता है। आप भी दोषी महसूस करते हैं। जब आप अपने प्रेमी के साथ बाहर होते हैं, तो आप घर पर अपनी पत्नी के लिए दोषी महसूस करते हैं और जब आप अपनी पत्नी के साथ होते हैं, तो आप अपने प्रेमी के लिए बुरा महसूस करते हैं कि उसको खिलौना बनाके क्यों रखा है।'
Sky Force: 'स्काई फोर्स' का प्रमोशनल सॉन्ग मसूरी में होगा शूट, कैमियो की अटकलें हुई तेज
रीना रॉय के साथ कैसे परवान चढ़ा प्यार?
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि लव ट्रायएंगल में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी पीड़ित होते हैं। अभिनेता कहते हैं, 'मैं कहना चाहता हूं कि लव ट्रायएंगल में शामिल सिर्फ लड़कियां ही पीड़ित नहीं होती हैं, पुरुष भी उतना ही पीड़ित होता है।' शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की पहली मुलाकात 'कालीचरण' के सेट पर हुई और फिर उन्होंने 'मिलाप', 'संग्राम', 'सत श्री अकाल' और 'चोर हो तो ऐसा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। एक-दूसरे के साथ काम करते-करते उनकी नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के साथ अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने अपने संस्मरण 'एनीथिंग बट खामोश' में भी उल्लेख किया है कि पूनम से शादी से कुछ घंटे पहले, वह रीना के साथ अपने स्टेज शो के लिए लंदन में थे।
Barroz 3D Trailer: बरोज का जादुई हैरतअंगेज 3डी ट्रेलर रिलीज, खजाने के रक्षक के रूप में नजर आए मोहनलाल