परिवारवाद केवल राजनीति में ही नहीं बॉलीवुड में भी बखूबी चलता रहा है। बॉलीवुड में ऐसे कई परिवार हैं जो सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही दिग्गज खानदानों पर नजर डालें तो उनमें से कुछ कलाकार बेहद सफल रहे तो वहीं कई अपनी पहचान बनाने मेें नाकाम रहे। आगे की स्लाइड में चलिए हम आपको बॉलीवुड के सबसे मशहूर और पावरफुल परिवारों के बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड के ये सात खानदान हैं सबसे मशहूर और पावरफुल, इंडस्ट्री में कर रहे सालों से राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूर खानदान
बॉलीवुड के मशहूर परिवारों की बात हो तो सबसे पहला नाम कपूर खानदान का आता है। ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। अपने सपनों को पूरा करने पृथ्वीराज कपूर ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने बॉलीवुड पर राज किया।
फिर राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना करियर बनाया। रणधीर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री बबीता से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। करीना ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। अब करिश्मा और करीना के बच्चों के डेब्यू का इंतजार है।
बच्चन परिवार
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन से अलग बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाई। अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री जया भादुड़ी से शादी की। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्मों में ही अपना करियर बनाया। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की।
अख्तर-आजमी खानदान
अख्तर और आजमी खानदान भी बॉलीवुड में लंबे समय से अपनी जड़ें जमाए हुआ है। गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी ईरानी से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे हुए- जोया अख्तर और फरहान अख्तर, जो बॉलीवुड की दुनिया में जाने-माने नाम हैं। जावेद अख्तर के पिता जां निसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं। हनी ईरानी की बहन डेजी ईरानी भी अभिनेत्री हैं।
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान, हनी ईरानी और डेजी ईरानी के भांजा-भांजी हैं। जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी हैं। तब्बू रिश्ते में शबाना की भांजी लगती हैं।
चोपड़ा-जौहर परिवार
बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म बीआर फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया। बलदेव राज के छोटे भाई यश चोपड़ा भी निर्देशन की दुनिया में छाए। यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा निर्देशक हैं। यश चोपड़ा की बहन हीरू से यश जौहर ने शादी की। यश और हीरू के बेटे करण जौहर हैं जो कि कई स्टारकिड्स को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं।