फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी की हत्या पर बन चुकी है फिल्म, इन 3 फिल्मों में भी नेताओं को मारने की कोशिश

Mon, 20 May 2019 06:51 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
bollywood movie based on rajeev gandhi Assassinated, these 3 films also based on politicians attack
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी। - फोटो : amar ujala
देश ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी को वक्त से पहले खो दिया था। श्रीलंका में हुए एक आत्मघाती धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। राजीव गांधी की हत्या की इस सबसे बड़ी साज़िश को कैसे, कहां अंजाम दिया था। बॉलीवुड में इसी प्लॉट को लेकर फिल्म भी बन चुकी है। वैसे ऐसी कई फिल्में रहीं जो इस तरह की राजनीतिक मुद्दों पर आधारित रही हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
bollywood movie based on rajeev gandhi Assassinated, these 3 films also based on politicians attack
MADRAS CAFE
मद्रास कैफे
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'मद्रास कैफे' में इतिहास की कुछ ऐसी बातों से रूबरू कराया गया जिनके बारे में किताबों में कम ही लिखा गया है। मद्रास कैफे फिल्म में राजीव गांधी के निधन से जुड़ी हर एक घटना को विस्तार से दिखाया गया है। निर्देशक शुजीत सरकार ने फिल्म में बताया कि किस तरह से राजीव गांधी को मारने का प्लॉट तैयार किया गया और किन वजहों से उन्हें मारा गया।
bollywood movie based on rajeev gandhi Assassinated, these 3 films also based on politicians attack
Nayak - फोटो : social media
नायक
2001 में आई फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर एक पत्रकार की भूमिका में होते हैं हालांकि हालात और स्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि वो सीएम की कुर्सी तक पहुंच जाते हैं जिसके बाद कई मौके ऐसे आते हैं जब अनिल कपूर को मारने की असफल कोशिश होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood movie based on rajeev gandhi Assassinated, these 3 films also based on politicians attack
24 दिनों से राजधानी शिमला में बॉलीवुड फिल्म ‘डियर माया’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने पहली बार अपने दिल की बात सामने रखी। आइए जानते हैं मनीषा किस बात से ज्यादा दुखी दिखी। - फोटो : अमर उजाला
दिल से
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें मनीषा कोइराला ने एक आतंकी का किरदार निभाया था और एक नेता को मारने की प्लानिंग करती हैं।
 
विज्ञापन
bollywood movie based on rajeev gandhi Assassinated, these 3 films also based on politicians attack
anil kapoor - फोटो : instagram
24 (टीवी सीरीज)
फिल्मों से इतर अगर हम टीवी सीरीज की बात करें तो 24 सीरीज में पुलिस अफसर जय सिंह राठौड़ बने अनिल कपूर ऐसे ही एक आतंकी साजिश को नाकाम करते दिखते हैं, जिसे राजनीति की शह प्राप्त है। अनिल कपूर की इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed