बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में प्यार रोमांस और एक्शन सबका तड़का लगाया जाता है, क्योंकि इन्हीं चीजों के बल पर फिल्में हिट होती हैं। हिंदी सिनेमा में वैसे तो इमोशनल कंटेंट की भरमार है लेकिन ज्यादातर फिल्मों में मां और बेटे का प्यार ही दिखाया जाता है हालांकि कई ऐसी कहानियां भी पर्दे पर उकेरी गई हैं, जिसमें पिता और पुत्र के बीच के रिश्ते को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। इनमें से कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप भी रहीं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही फिल्मों की जिनमें पिता पुत्र की बॉन्डिंग को दिखाया गया है लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रहीं।
Father Son Relationship based movies: वह फिल्में जिनमें प्रभावशाली ढंग से दिखाया पिता-पुत्र का प्यार, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रहीं फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेले तुम अकेले हम 1995
इस फिल्म में मनीषा कोइराला और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। मंसूर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पिता पुत्र के प्यार को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में आमिर रोहित कुमार के रूप में थे, जिन्हें सिंगल पेरेंट के रूप में दिखाया गया था। पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद एक पिता कैसे अपने बेटे के साथ एक नई खुशहाल जिंदगी वापस जीने में सफल रहता है। ये फिल्म पिता और पुत्र के रिश्तें को बहुत अच्छी तरह से दिखाती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से ये सफल नहीं रही थी।
डियर डैड 2016
डियर डैड एक उम्र की कहानी है, जिसमें चौदह वर्षीय शिवम और उनके 45 वर्षीय पिता नितिन स्वामीनाथन की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में हिमांशु शर्मा जो शिवम के किरदार में थे और पिता का किरदार अरविंद स्वामी ने निभाया था। पिता-पुत्र के प्यार को दिखाती ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म रिश्ते में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में भी पिता और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया था। अनिल कपूर जो इस फिल्म में सूरज की भूमिका में थे। अपने बच्चे को बचाने के लिए दुनिया से दूर अलग ले जाकर पालता है और समय के साथ पिता बेटे के मजबूत होते रिश्ते के दिखाया गया है। कैसे एक पिता हर परेशानी से लड़ते हुए अपने बेटे को बचाता है। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं रही।
पटियाला हाउस (2011)
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म पटियाला हाउस में अक्षय कुमार और ऋषि कपूर पिता पुत्र की भूमिका में थे। ये एक ऐसे परिवार की कहानी थी, जो चार पीढ़ियों से लंदन में रह रहा है लेकिन परिवार के मुखिया गुरतेज सिंह को अंग्रेजों से नफरत है, ऐसे में परघट उर्फ गट्टू यानी अक्षय कुमार जो एक प्रतिभाशाली गेंदबाज है और इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता है लेकिन अपने बाबूजी के सम्मान की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाता। इस फिल्म की कहानी पिता पुत्र के रिश्ते के बीच की कशमकश को बखूबी दिखाती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही।