{"_id":"5de0e5a48ebc3e54c36d2208","slug":"bollywood-movies-based-on-real-incidents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी पर आधारित हैं ये पांच फिल्में, जिन्होंने बॉलीवुड में भी गाड़े झंडे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असल जिंदगी पर आधारित हैं ये पांच फिल्में, जिन्होंने बॉलीवुड में भी गाड़े झंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो बायोपिक फिल्मों का चलन काफी बढ़ा है। असल जिंदगी पर आधारित ये फिल्में दर्शकों को भी काफी पसंद आती हैं। हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो असल जिंदगी पर आधारित हैं।
2 of 6
Neerja
- फोटो : social media
साल 2016 में फिल्म 'नीरजा' में सोनम कपूर ने एयरहोस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया। नीरजा ने अपनी जान पर खेलकर हाइजेक हुए प्लेन से 360 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली। इस किरदार के लिए सोनम की बहुत तारीफ हुई थी।
शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। क्रिटिक्स ने नवाजुद्दीन के काम की काफी सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मांझी: द माउंटन मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मांझी: द माउंटेन मैन' फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये सबसे बेहतरीन किरदार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। दशरथ मांझी पत्नी के चले जाने के बाद पूरी तरह टूट चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी ताकत बटोरी और अकेले ही पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया।
विज्ञापन
5 of 6
दंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार अदा किया। एक बाप के अधूरे सपने को उसकी बेटियों द्वारा पूरे किए जाने की इस कहानी को भारतीय दर्शकों ने तो पसंद किया ही, चीन के दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।