{"_id":"5de0d1178ebc3e54c14c4e97","slug":"pati-patni-aur-woh-director-mudassar-slammed-those-who-called-bhumi-i-like-sex-dialogue-adult-humour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूमि के 'मुझे सेक्स पसंद है' डायलॉग पर जारी विवाद, अब 'पति पत्नी और वो' के निर्देशक ने कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भूमि के 'मुझे सेक्स पसंद है' डायलॉग पर जारी विवाद, अब 'पति पत्नी और वो' के निर्देशक ने कही ये बात
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर विवाद हो गया था तो अब वहीं भूमि पेडनेकर के एक डायलॉग पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में अब खुद फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज सामने आए हैं।
2 of 6
bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
दरअसल फिल्म पति पत्नी और वो के ट्रेलर में एक सीन है जिसमें जब कार्तिक आर्यन भूमि पेडनेकर से उनकी हॉबीज पूछते हैं तो भूमि कहते हैं कि, 'उन्हें सेक्स बहुत पसंद है।' भूमि का ये जवाब सुनकर कार्तिक हंसने लगते हैं। इस डायलॉग को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है।
3 of 6
पति पत्नी और वो
- फोटो : instagram
एक तरफ जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ रहे हैं कि अब महिलाएं भी अपने मन की बात खुलकर कह सकती हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एडल्ट कॉमेडी का सहारा लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुदस्सर अजीज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस विवाद पर ही अब फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज की प्रतिक्रिया आई है। मुदस्सर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोगों को इस बात से आपत्ति क्यों है। अगर कोई आदमी कहता है कि मुझे सेक्स पसंद है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर कोई महिला ऐसा कह रही है तो कुछ लोगों को दिक्कत होने लगी है।'
विज्ञापन
5 of 6
मुदस्सर अजीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात आगे रखते हुए मुदस्सर ने कहा कि, 'क्या सेक्स सिर्फ आदमियों को ही पसंद आ सकता है। क्या महिलाओं को सेक्स पसंद नहीं हो सकता है। किसी के इस तरह के बयान से आप उसके कैरेक्टर को कैसे जज कर सकते हैं। अगर आप इसे जज कर रहे हैं तो समस्या आप में है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।