फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलाड़ियों की बायोपिक: जोश और जुनून से भर देती हैं ये 10 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी रहीं सुपरहिट

Fri, 26 Mar 2021 03:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 26 Mar 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood movies based on sports and sportsperson
खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक - फोटो : फाइल

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म साइना शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसमें मुख्य किरदार परिणीति चोपड़ा ने निभाया है। इसका निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। फिल्म को दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। साइना से पहले ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जो खिलाड़ियों की जिंदगी से प्रेरित रही हैं। तो चलिए उन्हीं फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

Bollywood movies based on sports and sportsperson
दंगल - फोटो : फाइल

दंगल
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म दंगल का निर्देशन नितीश तिवारी ने किया। इसमें आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है जो समाज की परवाह किए बगैर अपनी दोनों बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हैं।

Bollywood movies based on sports and sportsperson
मैरी कॉम - फोटो : फाइल

मैरी कॉम
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की है। इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood movies based on sports and sportsperson
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : फाइल

भाग मिल्खा भाग
2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी है। फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में थे। उनके साथ सोनम कपूर अहम भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया था।

विज्ञापन
Bollywood movies based on sports and sportsperson
चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चक दे इंडिया
खेलों पर आधारित फिल्मों की बात हो और चक दे इंडिया की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। फिल्म में शाहरुख खान एक हॉकी खिलाड़ी और फिर हॉकी कोच कबीर खान के रोल में थे। उनका यह रोल मीर सिंह नेगी से प्रेरित था। शाहरुख के अलावा इसमें विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला और सागरिका घाटगे जैसे कलाकार थे। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed