फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: रंगों पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी लहराया अपनी सफलता का परचम

Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies Names Are Based on Colour Black Pink Gulabi Gang Blue, Kesari
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकर्स अपनी फिल्मों के नाम बहुत ही सोच समझ कर रखते हैं। मेकर्स के लिए किसी भी फिल्म का नाम सोचना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में हम देखते हैं कि मेकर्स फिल्म की अनाउंसमेंट पहले ही कर देते हैं, लेकिन फिल्म का टाइटल बाद में रिवील करते हैं। फिल्म निर्माता किसी ऐसे शीर्षक का चुनाव करते हैं, जो दर्शकों से सीधे कनेक्ट हो। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जो रंगों के नाम पर रखी गई है। हालांकि, इनका रंगों से कोई रिश्ता नहीं है।

Bollywood Movies Names Are Based on Colour Black Pink Gulabi Gang Blue, Kesari
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक है। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। यह फिल्म भले रंग के नाम पर आधारित है, लेकिन समाज को आईना दिखाने का काम भी करती है। फिल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। 

Bollywood Movies Names Are Based on Colour Black Pink Gulabi Gang Blue, Kesari
फिल्म पिंक - फोटो : सोशल मीडिया

पिंक
इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म पिंक का आता है। पिंक अक्सर लड़कियों का फेवरेट कलर माना जाता है, लेकिन इस फिल्म में एक लड़की को इंसाफ की लड़ाई लड़ते देखा जाता है। यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Names Are Based on Colour Black Pink Gulabi Gang Blue, Kesari
गुलाबी गैंग - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाबी गैंग
साल 2014 में आई फिल्म गुलाबी गैंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म का नाम भले ही गुलाबी गैंग है, लेकिन फिल्म में महिलाओं के अधिकारों को केंद्रित किया गया है। ऑडियंस ने फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया भी दी थी। 

विज्ञापन
Bollywood Movies Names Are Based on Colour Black Pink Gulabi Gang Blue, Kesari
केसरी - फोटो : सोशल मीडिया

केसरी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ उनकी अब तक हिट फिल्मों में से एक रही है। आज भले ही खिलाड़ी कुमार का करियर डूबता नजर आ रहा है, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया था। फिल्म में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को दिखाया गया था। यह फिल्म रिलीज होने के साथ ही दर्शकों की सराहना बटोरने लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed