हाल ही में सरकार ने अनुच्छेद 370 के एक खंड को छोड़कर बाकी सभी खत्म कर दिए हैं। सरकार के इस फैसले से पाकिस्तानी बौखलाया नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे। जिसमें उनकी बौखलाहट नजर आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादी भारत पर हमला कर सकते हैं। जिसक चलते भारतीय नौसेना ने अपने सभी बेस और युद्ध पोतों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। इतिहास गवाह है कि पाकिस्तान ने हर बार भारत से मुंह की खाई है, ऐसा ही कुछ बॉलीवुड में भी देखने को मिला है। एक नजर उन फिल्मों पर जिसमें पाकिस्तान को भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब...
अनुच्छेद 370 के चलते आतंकवादी कर सकते हैं हमला, इन फिल्मों में भारत ने चटाई दुश्मनों को धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर
जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक सच्ची घटना को लेकर फिल्म बनाई थी। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनित इस्सर, सुदेश बेरी जैसे शानदार कलाकार देखने को मिले थे। फिल्म में 120 भारतीय जवानों के शौर्य को दिखाया गया था। 'बॉर्डर' में वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो एक देशभक्ति पर बनी फिल्म में होना चाहिए।
एलओसी
फिल्म एलओसी की कहानी 1999 के भारत-पाक के बीच कारगिल युद्ध की थी। 2003 में रिलीज हुई फिल्म में अजय देवगन, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल और रवीना टंडन नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे भारतीयों ने पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए थे।
लक्ष्य
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म लक्ष्य 2004 में रिलीज हुई थी। यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। फिल्म निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैप्टन करण शेरगिल का किदरार निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा ने रोमिला दत्ता का रोल प्ले किया। फिल्म में कारगिल युद्ध को दिखाया गया है।
गाजी अटैक
2017 में रिलीज हुई राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन स्टारर फिल्म 'द गाजी अटैक' अंडरवाटर वॉर दिखाती है। ये भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर बनी थी, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। ये कहानी भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की है, जिसमें नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। बात 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध के पहले की है जब पाकिस्तान ने आईएनएस विक्रांत को तबाह कर विशाखापत्तनम पोर्ट को अपने कब्जे में लेने का मंसूबा बनाया था लेकिन भारतीय नौसेना के चंद जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान को समुद्र के भीतर सबक सिखाया था।