कहते हैं प्यार कोई उम्र, सीमा, जाति, धर्म नहीं देखता है। लोग अक्सर सभी दीवारें तोड़ कर एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ उस रिश्ते को निभाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें दिखाया गया है कि प्यार में लोगों ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने समाज, उम्र, जाति, धर्म की परवाह नहीं की। इसमें लंच बॉक्स, बर्फी जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें प्यार की अनोखी परिभाषा दिखाई गई।
Bollywood: इन फिल्मों में दिखी प्यार की नई परिभाषा, इश्क के लिए नहीं की समाज और उम्र की परवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंच बॉक्स
इस फिल्म में अभिनेता इरफान खान और निमरत कौर मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म की कहानी बहुत साधारण और सुंदर है। लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में निमरत कौर लंच डिलीवरी का पता गलत डाल देती हैं, जिसके कारण रोज टिफिन इरफान खान के पास पहुंचता है। लंच बॉक्स दो लोगों के प्यार की कहानी है, जिसमें दोनों ही कलाकार खतों के जरिए एक-दूसरे से बातें करते हैं। फिल्म दोनों के जीवन को अच्छे खाने से भरती है और अकेलेपन को दूर करती है।
बर्फी
रणबीर कपूर प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म बर्फी बेहद खूबसूरत कहानी है। इस फिल्म में बर्फी यानी रणबीर कपूर को मेंटली अनस्टेबल महिला झिलमिल से प्यार हो जाता है। फिल्म में रणबीर कपूर ने गूंगे बहरे शख्स का किरदार निभाया। दोनों के प्यार को फिल्म में बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया। इसमें बताया गया कि अगर आप बोल नहीं पाते हैं, तब भी आप एक-दूसरे को समझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Tarak Ratna: अभी भी कोमा में हैं जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई, तारक का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अभिनेता
चीनी कम
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री तब्बू ने अहम भूमिकाएं निभाईं। फिल्म में अमिताभ 62 साल के पुरुष हैं, जबकि तब्बू ने 34 साल की महिला का किरदार निभाया। फिल्म में दिखाया गया कि दोनों की उम्र में काफी अंतर है। इसके बाद भी समाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे से प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें-OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का, रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज
वंस अगेन
फिल्म में दो मध्यम आयु वर्ग के लोगों के बारे में दिखाया गया है, जिसमें दोनों ही अपने जीवन में प्यार को दूसरा मौका देते नजर आते हैं। फिल्म में नीरज काबी और शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आए। नीरज काबी ने तलाकशुदा का किरदार निभाया तो शेफाली शाह विधवा के किरदार में थी। नीरज और शेफाली को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और दोनों अपनी जिंदगी को दूसरा मौका देते हैं। फिल्म में दोनों ही समाज की रूढ़िवादी सोच और समाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे से प्यार करते हुए दिखाए गए।
यह भी पढ़ें-Kapil Sharma: हुमा की शादी पर मनोज बाजपेयी ने किया कमेंट, एक्ट्रेस बोलीं- लड़के डोरे डालें तो...