सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की वो फिल्में, जिन्होंने बनाई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood movies who made it to Guinness World Records
फिल्में जिन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा का इतिहास काफी पुराना है। इस फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं और लोगों का मनोरंजन करती हैं। यह पूरे विश्व में सबसे बड़ी इंडस्ट्री में शुमार है। ऐसे में कुछ उपलब्धियां भी हैं, जो इस इंडस्ट्री ने हासिल कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराकर देश का मान बढ़ाया है। आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इन फिल्मों पर-


 

Bollywood movies who made it to Guinness World Records
बाहुबली द बिगनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली द बिगनिंग
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द बिगनिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया ही था। इसके साथ ही प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर फिल्म ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया था। कोच्चि की यूनाइटेड मीडिया कंपनी ने इस फिल्म का 50,000 स्क्वायर फीट का पोस्टर बनाया था, जिसके चलते उसका नाम गिनीज बुक में शामिल हुआ।

Bollywood movies who made it to Guinness World Records
कहो ना प्यार है - फोटो : सोशल मीडिया

कहो ना प्यार है
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि लगभग 102 पुरस्कार जीतने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने ना केवल बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीता, बल्कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood movies who made it to Guinness World Records
यादें - फोटो : सोशल मीडिया

यादें
फिल्म 'यादें' का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है क्योंकि इसमें एक ही एक्टर था। वह एक्टर थे सुनील दत्त, जोकि इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक भी थे। 'यादें' 1964 में रिलीज हुई एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। फिल्म की शुरुआत में ही लिखा आता है कि वर्ल्ड्स फर्स्ट वन एक्टर मूवी। इस फिल्म में एक व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे वह अकेले ही घर की चीजों से बात करते हुए अपने परिवार के साथ बिताए पल याद करता है। इसमें नरगिस दत्त ने सुनील दत्त की पत्नी का किरदार निभाया, लेकिन वह एक बार भी फिल्म में दिखाई नहीं दीं, सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है।

विज्ञापन
Bollywood movies who made it to Guinness World Records
लव एंड गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

लव एंड गॉड
हमारे देश में कई भाषा में फिल्में बनाई जाती हैं। किसी को बनाने में कुछ महीने लगते हैं, तो किसी को बनाने में वर्षों लग जाते हैं। 'लव एंड गॉड' एक ऐसी फिल्म थी, जिसे बनाने में 23 साल लग गए और इसी वजह से इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। दरअसल, 1963 में ही इस फिल्म को बनाना शुरू कर दिया गया था, लेकिन एक साल बाद ही फिल्म के लीड एक्टर गुरु दत्त का निधन हो गया। चार साल बाद 1970 में संजीव कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इसके बाद फिल्म के निर्देशक के.आसिफ की तबीयत बिगड़ी और 1971 में उनका निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी अख्तर आसिफ ने फिल्म को पूरा किया और 27 मई 1986 को यह फिल्म रिलीज हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed