सब्सक्राइब करें

Kaun Pravin Tambe: अपनी फिल्म देख भावुक हुए प्रवीण तांबे, उम्र को मात देकर क्रिकेट की दुनिया में रखा था कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Pravin tambe cries after watching his biopic with Kolkata Knight riders team
अपनी फिल्म देख भावुक हुए प्रवीण तांबे - फोटो : social media

क्रिकेटर प्रवीण ताबें के जीवन पर बनी फिल्म  'कौन प्रवीण तांबे' बीते दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई। यह फिल्म एक ऐसी कहानी कहानी को दिखाती है, जो न केवल किसी खिलाड़ी के लिए बल्कि हर आम आदमी के लिए एक प्रेरणा है। ज्यादातर खिलाड़ी 35 साल की अम्र के बाद से ही अपने खेल को विदा कहने के लिए सोचने लगते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करने वाले प्रवीण की कहानी कुछ ऐसी है कि 41 साल की उम्र में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू कर कमाल कर दिखाया था। फिल्म रिलीज के बाद प्रवीण ने हाल ही में अपनी आईपीएल टीम के साथ फिल्म देखी, जिसके बाद वह भावुक दिखाई दिए। 

Cricketer Pravin tambe cries after watching his biopic with Kolkata Knight riders team
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : social media

भावुक हुए प्रवीण तांबे
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के साथ अपने जीवन पर बनी यह फिल्म देखने के बाद, लेग स्पिनर प्रवीण तांबे अपने आंसू नहीं रोक पाए। 'कौन प्रवीण तांबे?' 1 अप्रैल को रिलीज की गई थी। फिल्म देखने के बाद प्रवीण का यह रिएक्शन केकेआर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो कर दिखाया। वीडियो में तांबे को केकेआर के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के साथ फिल्म देखते देखा जा सकता है। ताम्बे फिर कुछ बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन जैसे ही उन्होंने शुरुआत की, वे व्याकुल हो गए और रोने लगे। उन्होंने रोते हुए कहा, " लोगों ने मेरे 41 साल की उम्र में डेब्यू को देखा है लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं। मैं बस कहना चाहता हूं कि कभी भी अपने सपनों को फॉलो करना मत छोड़ो क्योकिं यह कभी न कभी सच होते हैं।" इसके बाद प्रवीण तांबे के साथी खिलाड़ी उनको प्रोत्साहित करते दिखाई दिए। 

Cricketer Pravin tambe cries after watching his biopic with Kolkata Knight riders team
श्रेयस अय्यर - फोटो : social media

श्रेयस अय्यर ने की तारीफ 
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वीडियो में कहा, "हम फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित थे, और आज हमें आखिरकार यह देखने को मिल ही गई। प्रवीण की कहानी भावुक करने वाली थी, इसके गाने भी अच्छे थे। इन सबसे अच्छी उनकी आखिर में कही बात थी, जिसने मेरी आंखों में भी आंसू ला दिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Pravin tambe cries after watching his biopic with Kolkata Knight riders team
प्रवीण तांबे - फोटो : social media

ऐसा रहा प्रवीण का करियर 
2013 में राजस्थान रॉयल्स में खेलने से पहले, तांबे ने कभी भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला था। जब वह आईपीएल में खेले, तो वह इस लीग में खेलने वाले  सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे। इसके बाद उनका सफर नहीं रुका, 2014 में प्रवीण ने केकेआर के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी।  

विज्ञापन
Cricketer Pravin tambe cries after watching his biopic with Kolkata Knight riders team
रियल प्रवीण तांबे के साथ परदे पर प्रवीण तांबे बने श्रेयस तलपडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये है स्टार कास्ट 
8 जून 1971 को जन्मे प्रवीण तांबे के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनका किरदार अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने निभाया है। श्रेयस के अलावा फिल्म में आशीष विद्यार्थी, परमब्रत चटर्जी और अंजलि पाटिल मुख्य भूमिकाओं नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जयप्रदा देसाई किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed