{"_id":"624987490d8cfe07c01daef7","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-will-get-married-at-kapoor-house-in-mumbai-uncle-randhir-kapoor-says-i-don-t-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor Alia Bhatt: मुंबई स्थित कपूर हाउस में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया! चाचा रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: मुंबई स्थित कपूर हाउस में सात फेरे लेंगे रणबीर-आलिया! चाचा रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 03 Apr 2022 05:09 PM IST
सार
बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में कई जोड़िया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन अभी भी फैंस बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत में कई जोड़िया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन अभी भी फैंस बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कपल की बहुप्रतीक्षित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। इसी क्रम में बीते दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने जोर पड़क लिया। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक यह स्टार कपल में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सात फेरे लेने वाला है।
2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कपूर परिवार के पैतृक घर यानी मुंबई के चेंबूर स्थित आरके हाउस में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया इस साल दिसंबर में होने वाली शादी से पहले अप्रैल में सगाई करेंगे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर चल इन खबरों पर रणबीर के चाचा, अभिनेता रणधीर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट से बात करते हुए अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, "मैं अभी मुंबई में नहीं हूं, और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। अगर हमारे घर में इतनी बड़ी शादी हो रही होती तो कोई न कोई मुझे फोन करके जरूर बताता।" वहीं सेलिब्रिटी मेहंदी कलाकार वीना नागदा ने भी कहा कि “अभी तक किसी ने भी मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं कुछ दिन पहले आलिया से मिलाी थी लेकिन उनकी तरफ से भी शादी का कोई जिक्र नहीं किया गया।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि रणबीर और आलिया इसी महीने यानी अप्रैल में शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट में दोनों की शादी के वेन्यू के बारे में भी जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट की मानें तो यह स्टार कपल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में सात फेरे लेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया की शादी मुंबई के चेंबूर आरके हाउस में हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फरवरी 2018 में अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक- दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा की शादी में एक जोड़े के रूप में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब रणबीर और आलिया एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।