सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: रॉकी भाई ने रिलीज से पहले ही सात समुंदर पार बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 04:05 PM IST
सार


 

विज्ञापन
KGF 2: South superstar yash flm KGF 2 breaks a record in UK before its release
केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से फिल्मों की रिलीज पर कोरोना के कारण रोक लग गई थी, जिसकी वजह से फिल्मों की रिलीज को टाला जा रहा था। इन्हीं में से एक थी साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2'। कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन चुकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर वन' के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है लेकिन ऐसा लग रहा है कि रॉकिंग स्टार यश की यह फिल्म केवल भारत में ही विदेश में भी जमकर कमाई करने वाली है। 

KGF 2: South superstar yash flm KGF 2 breaks a record in UK before its release
KGF Chapter 2 - फोटो : insta

यूके में तोड़े सारे रिकॉर्ड
सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज से पहले ही एक विनर बन चुकी है। गौरतलब है कि रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही, फिल्म ने यूनाइटेड किंगडम में एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। यूके में केजीएफ के फैंस यश और संजय दत्त की लड़ाई को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने पहले ही फिल्म के लिए अपने टिकट बुक कर लिए हैं। आरटीएफ फिल्म्स ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग से टूटे रिकॉर्ड की जानकारी साझा की है। ट्वीट में लिखा है कि " केजीएफ ने भारतीय फिल्मों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और टिकट बिक्री शुरू होने के 12 घंटे बाद ही 5000 से अधिक टिकट बिकने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।"
 

KGF 2: South superstar yash flm KGF 2 breaks a record in UK before its release
केजीएफ 2 और बीस्ट की बॉक्स ऑफिस पर होगी भिड़ंत - फोटो : social media

केजीएफ 2 वर्सेस बीस्ट पर बोले यश 
'केजीएफ चैप्टर 2' साउथ के दूसरे सुपरस्टार   विजय की फिल्म 'बीस्ट' के साथ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'केजीएफ 2' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, यश ने केजीएफ और बीस्ट के क्लैश के बारे में बात की। इस क्लैश पर यश ने कहा, " इन दोनों फिल्मों की तुलना न करें। विजय सर ने सिनेमा के लिए बहुत कुछ किया है। वह मुझसे सीनियर हैं। यह चुनाव नहीं है, यह सिनेमा है। यह केजीएफ 2 वर्सेस बीस्ट नहीं है ... यह केजीएफ 2 और बीस्ट है। विजय सर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, और मैं निश्चित रूप से बीस्ट देखूंगा और मुझे यकीन है कि विजय सर के फैंस निश्चित रूप से केजीएफ 2 को पसंद करेंगे। आइए दोनों फिल्में देखें और भारतीय सिनेमा का जश्न मनाएं।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF 2: South superstar yash flm KGF 2 breaks a record in UK before its release
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त की तारीफ करते दिखे रॉकी भाई
यश ने संजय दत्त और उनके काम को लेकर जुनून की भी जमकर तारीफ की । यश ने कहा, "संजू सर... आप सच में एक फाइटर हो। मैंने उन्हें करीब से देखा है। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में हर तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन वह एक जमीन से जुड़े और विनम्र इंसान हैं। जिस तरह से उन्होंने इस फिल्म के लिए खुद को समर्पित किया ... यहां तक कि अपनी सेहत खराब होने के बावजूद काम किया वह काबिले तारीफ है। हम सभी जानते हैं कि उस समय मैं कितना डर गया था। मैं टीम को सावधान रहने के लिए निर्देश दे रहा था, लेकिन संजय सर आए और मुझसे कहा 'प्लीज मेरा अपमान न करें, मैं यह करूँगा, मैं यह करना चाहता हूँ। इसमें मैं अपना बेस्ट भी दूंगा।"

विज्ञापन
KGF 2: South superstar yash flm KGF 2 breaks a record in UK before its release
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारें आएंगे नजर 
फिल्म में यश के साथ इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्हें एक नाकारत्मक किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में उनके लुक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनके अलावा केजीएफ चैप्टर 2 में रवीना टंडन और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed