फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: अपनी फिल्म का नाम 'नेल फाइल' रखना चाहती हैं ट्विंकल खन्ना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 03 Apr 2022 03:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 03 Apr 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
know why twinkle khanna wants to keep title of her film nail file
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए कुछ मजेदार बातें लिखी हैं। कश्मीर फाइल्स के हिट होने के बाद ज्यादातर मेकर्स अपनी फिल्मों के नाम इससे मिलते-जुलते हुए रजिस्टर करा रहे हैं। जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी मां डिंपल कपाड़िया से सलाह लेकर फिल्म का नाम फाइनल किया है।

know why twinkle khanna wants to keep title of her film nail file
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली है। जिसके बाद फिल्म के टाइटल के साथ फाइल या फाइल्स जोड़ने की बाढ़ सी आ गई है। अपने लेख में ट्विंकल खन्ना ने लिखा- एक निर्माता के साथ मीटिंग के दौरान मुझे पता चला कि कश्मीर फाइल्स की सफलता को देखते हुए बहुत से नाम पहले ही रजिस्टर किए जा चुके हैं। 

know why twinkle khanna wants to keep title of her film nail file
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विंकल खन्ना ने कहा- बड़े शहरों के नाम पहले ही रजिस्टर हो गए हैं, तो अब लोग कश्मीर फाइल्स को ट्रिब्यूट देने के चक्कर में अंधेरी फाइल्स, खार-डंडा फाइल्स और साउथ बॉम्बे जैसे नाम रजिस्टर करा रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने मजाक में कहा कि उन्होंने भी अपनी फिल्म का नाम रजिस्टर किया है- नेल फाइल।

विज्ञापन
विज्ञापन
know why twinkle khanna wants to keep title of her film nail file
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अपनी मां डिंपल कपाड़िया से पूछा तो उनकी मां ने कहा- क्या वह इसमें खराब नेल फाइल के बारे में बताएंगी। बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी दिखाती है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed