{"_id":"5d9797c88ebc3e93bd109b9f","slug":"bollywood-news-capsule-amitabh-arjun-rampal-gabriella-prabhas-bahubali-diana-penty-bharti-harsh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बोले-जले पर नमक छिड़क दिया और पति का थप्पड़ पड़ते ही रो पड़ीं भारती, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बोले-जले पर नमक छिड़क दिया और पति का थप्पड़ पड़ते ही रो पड़ीं भारती, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारती, ग्रैबिएला और अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बोले-जले पर नमक छिड़क दिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पित के 11वें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं केबीसी के अलावा अमिताभ फिल्म 'सई रे नरसिम्हा रेड्डी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। लेकिन इन दोनों वजहों के अलावा हाल फिलहाल में अमिताभ का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल अमिताभ ने एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग हाथ में प्लेट लिए खड़े हैं जिसमें से आग निकल रही है। वह लोग उसके साथ मस्ती कर रहे थे तभी अचानक सीलिंग से पानी का फव्वारा निकल आता है और आग बुझ जाती है। ऐसे में मस्ती कर रहे लोगों का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में इस वीडियो का कैप्शन अमिताभ ने दिया है- जले पर नमक छिड़क दिया।
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शेयर किया टॉपलेस फोटो
कुछ वक्त पहले ही अभिनेता अर्जुन रामपाल की मॉडल-एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स मां बनी हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से ही वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में अब गैब्रिएला का एक नया फोटोशूट सामने आया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, इसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। गैब्रिएला की यह तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
फिर सुर्खियों में बाहुबली
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल प्रभास 19 अक्टूबर को लंदन में फिर एक बार अपनी बाहुबली टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। दरअसल बाहुबली लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल से एक बार फिर विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खास अवसर पर सीरीज के पहले भाग 'बाहुबली: द बिगिनिंग' को लाइव म्यूजिक और एम एम केरावनी के एपिक स्कोर को प्रदर्शित करते हुए एक पूर्ण सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Diana Penty
डायना पैंटी ने की गलती
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पाठशाला लगती हैं, और अपने फैन्स को जिंदगी से जुड़े सबक सिखाती हैं। इस पाठशाला में वो ब्लैकबोर्ड पर अपने फैन्स के लिए इंस्पायरिंग कोट्स लिखती हैं। इन वीडियोज को फंस भी काफी पसंद करते हैं। नए वीडियो में डायना ने ब्लैक बोर्ड पर लिखा है- 'होसला हो तो मुश्किलें क्या हैं?'। इसके बाद फैंस ने गलत हिंदी को लेकर ट्रोल कर दिया।
हर्ष ने पत्नी भारती को मारा थप्पड़
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब भारती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती के साथ हर्ष लिम्बाच्या भी नजर आ रहे हैं। दरअसल वीडियो में भारती पति हर्ष को परेशान कर रही होती हैं। जिसके बाद भारती से परेशान होकर हर्ष उन्हें खींचaकर थप्पड़ मार देते हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए भारती ने लिखा, 'हर्ष लिम्बाच्या, यार तूने तो सच्ची मार दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।