फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: आर्यन खान ही नहीं, ये स्टार किड्स भी खा चुके हैं जेल की हवा

Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 07 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Not only Aryan Khan, these star kids also went to jail
सलमान खान- सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अक्सर विवादों से बचने वाले कलाकारों में से है। लेकिन किसे मालूम था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को जेल की हवा खानी पड़ेगी। हाल में ही मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रहे रेव पार्टी से एनसीबी ने आर्यन समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आर्यन खान को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई है। इस मामले ने सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड को तगड़ा झटका दिया है। तमाम बॉलीवुड के सितारे एक के बाद एक शाहरुख के घर पहुंच रहे हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी शाहरुख अपने बेटे को एनसीबी की गिरफ्त से बाहर नहीं ला पा रहे। चलिए जानते हैं आज कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के स्टार किड्स के बारे में जो जेल की हवा खा चुके हैं।

Bollywood: Not only Aryan Khan, these star kids also went to jail
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

आर्यन खान 
2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रही रेव पार्टी से शाहरुख के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। आर्यन ने एनसीबी की कस्टडी में इस बात को स्वीकारा था कि वह 4 साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है। कोर्ट ने फिलहाल के लिए आर्यन को 14 दिन की जेल में भेजा है।

Bollywood: Not only Aryan Khan, these star kids also went to jail
सूरज पंचोली

सूरज पंचोली
साल 2013 में एक्ट्रेस जिया खान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने साथ में एक सोसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें जिया ने सूरज पर फिजिकली अब्यूज, जबरदस्ती अबॉर्शन करवाने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने सूरज को राहत देते हुए कहा कि जिया की आत्महत्या के लिए पूरी तरह जिम्मेदार नहीं हैं। मामला अब भी कोर्ट में चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Not only Aryan Khan, these star kids also went to jail
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
1993 में संजय दत्त को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उनके घर से पुलिस को  AK-56 मिलने के साथ मुंबई में होने वाले ब्लास्ट की जानकारी पहले से होने का आरोप लगा था। इसलिए उनके ऊपर TADA और आर्म्स एक्टअरेस्ट कर लिया गया। इस मामले में 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल जेल की सजा सुनाई, बाद में इसे तीन साल कर दिया गया। 2013 से संजय दत्त पुणे के यरवड़ा जेल में रहे और 2016 में वह सजा पूरी कर के रिहा हो गई।

विज्ञापन
Bollywood: Not only Aryan Khan, these star kids also went to jail
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान
साल 2002 में सलमान खान की गाड़ी बांद्रा के फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस दौरान उनकी गाड़ी से एक मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कहा जाता है कि सलमान शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कई दिन जेल में रहना पड़ा, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। साल 2015 में उन्हें लोअर कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। मगर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। सलमान का कहना था की वह गाड़ी नहीं चला रहे थे, बल्कि उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इस बात पर कई मीम्स बनाए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed