{"_id":"688376d8582b2b627a08066b","slug":"bollywood-popular-songs-based-on-rain-tip-tip-barsa-pani-badal-yun-garajta-hai-rimjhim-gire-sawan-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Romantic Rain Songs: बरसात पर आधारित रोमांटिक प्रसिद्ध गाने, आपको बारिश में भीगने के लिए कर देंगे मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Romantic Rain Songs: बरसात पर आधारित रोमांटिक प्रसिद्ध गाने, आपको बारिश में भीगने के लिए कर देंगे मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
Bollywood Songs: बारिश का मौसम अपने आप में एक रोमांटिक अहसास लेकर आता है। बॉलीवुड ने इस मौसम को अपने गानों में खूबसूरती से दर्शाया है। बारिश पर आधारित रोमांटिक गाने दिल को छू लेते हैं और प्यार भरे पलों को और भी खास बना देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश पर गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'टिप टिप बरसा पानी', 'बादल यूं गरजता है', 'देखो ना देखो', और 'रिमझिम गिरे सावन' ये सभी गाने बारिश के मौसम को और ज्यादा रोमांटिक अंदाज में पेश करते हैं, लेकिन हर गाना अपने आप में अनूठा है।
2 of 5
टिप टिप बरसा पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
'टिप टिप बरसा पानी'
फिल्म 'मोहरा' का प्रसिद्ध बारिश सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी'। आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। इस गाने को अलका यागनिक और उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इन गाने के संगीतकार विनोद राठौड़ और गीतकार आनंद बख्शी हैं। 'टिप टिप बरसा पानी' बॉलीवुड का एक आइकॉनिक रोमांटिक गाना है, जो अपने जोशीले अंदाज और डांस के लिए मशहूर है। इस गाने में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की शानदार केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आई। इस गाने का संगीत और फिल्मांकन इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी बारिश के मौसम में लोग इसे गुनगुनाते हैं।
3 of 5
बादल यूं गरजता है
- फोटो : सोशल मीडिया
'बादल यूं गरजता है'
फिल्म 'बेताब' का सबसे लोकप्रिय गाना 'बादल यूं गरजता है' आज भी लोगों को बेहद पसंद है। यह गाना फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में सनी और अमृता की केमेस्ट्री दर्शकों को भी बेहद पसंद आई। इस गाने को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देखो ना देखो
- फोटो : सोशल मीडिया
'देखो ना देखो'
फिल्म 'फना' का गाना 'देखो ना देखो' बेहद ही रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया था। यह गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है। इस गाने को सोनू निगम, सुनिधि चौहान, जतिन-ललित, प्रसून ने मिलकर तैयार किया। इस गाने को बारिश में फिल्माया गया, जिससे यह गाना और भी रोमांटिक बन गया।
विज्ञापन
5 of 5
रिमझिम गिरे सावन
- फोटो : सोशल मीडिया
'रिमझिम गिरे सावन'
1979 में आई फिल्म 'मंजिल' का प्रसिद्ध गाना 'रिमझिम गिरे सावन' बेहद ही रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया। इस गाने को किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने गाया है। इस गाने के संगीतकार राहुल देव बर्मन और गीतकार योगेश हैं। 'रिमझिम गिरे सावन' बारिश पर आधारित सबसे क्लासिक और सदाबहार गानों में से एक है। अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया यह गाना बारिश के मौसम में प्यार की कोमलता को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।