फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन का वीडियो वायरल, कहा- 'मंदिर और मस्जिद हैं बंद, खुली राशन की दुकान है.. मेरा भारत महान है'

Sun, 19 Apr 2020 09:39 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 19 Apr 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Bollywood praised to John Abraham and Milap Milan Zaveri for motivational poem Mera Bharat Mahaan
john abraham - फोटो : social media

देश में कोरोना के कहर को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही बॉलीवुड भी कोरोना के खिलाफ जंग के मैदान में उतरा हुआ है। एक तरफ जहां सितारे आर्थिक सहायता कर रहे हैं तो वहीं अब लोगों को समझाने और उनके हौसलों को बढ़ाने के लिए भी आगे आ रहे हैं। ऐसे में जॉन अब्राहम की एक कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Bollywood praised to John Abraham and Milap Milan Zaveri for motivational poem Mera Bharat Mahaan
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें जॉन अब्रहाम हाल फिलहाल के हालातों को एक कविता के माध्यम से बता रहे हैं। इस कविता को निर्देशक मिलन मिलाप झवेरी ने लिखा है। वहीं वीडियो कॉन्सेप्ट भी मिलाप का ही है। कविता का नाम है 'मेरा भारत महान है।'

Bollywood praised to John Abraham and Milap Milan Zaveri for motivational poem Mera Bharat Mahaan
John Abraham - फोटो : Social Media

जॉन अब्राहम वीडियो में कहते हैं, 'सड़कें हैं लावारिस, घर पे बैठा इंसान है, जहां खेलते थे सब बच्चे, अब खाली वो मैदान है। मंदिर और मस्जिद हैं बंद, खुली राशन की दुकान है। हौसला है फिर भी दिलों में, क्योंकि मेरा भारत महान है।' दो मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#MeraBharatMahaan a poem of hope, courage, gratitude for India and the world... 🇮🇳💪🙏 #IndiaFightsCorona #StayHomeStaySafe #PMOIndia @milapzaveri @cmomaharashtra_ @pibindia @adityathackeray @mib_india @my_bmc @icmrorganisation @dj.lijo @azeemdayani @zmaahir @kunalmehtas @sagarmanik

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood praised to John Abraham and Milap Milan Zaveri for motivational poem Mera Bharat Mahaan
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर करण जौहर जौहर, अनिल कपूर, सिद्दार्थ मल्होत्रा जैसे कई सितारे जहां ट्वीट कर चुके हैं। तो वहीं इंस्टाग्राम पर भी आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल, दिव्या कुमार खोसला सहित कई सितारे कमेंट कर चुके हैं। हर कोई इस वीडियो को जमकर तारीफ कर रहे है।

विज्ञापन
Bollywood praised to John Abraham and Milap Milan Zaveri for motivational poem Mera Bharat Mahaan
John Abraham - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, चिरंजीवी, प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ सहित कई और सितारों की शॉर्ट फिल्म फैमिली भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस वीडियो के माध्यम से सभी सितारों ने फैंस को घर पर रहते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed