अपनी दोनों बेटियों जोया मोरानी और शजा मोरानी के बाद फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। उनकी नई रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव पाया गया है। 8 अप्रैल को इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर करीम को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बेटियों के बाद करीम मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, अस्पताल से निकलते ही डॉक्टर्स के बारे में बोली ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले भी करीम मोरानी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव मिला था। लगातार दो बार टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। इससे पहले उनकी दोनों बेटिया कोरोना को मात देकर घर लौट चुकी हैं।अस्पातल से छुट्टी मिलते ही करीम मोरानी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'भगवान की कृपा और दया के साथ अपने दोस्तों और परिवार के लिए मैं घर वापस आ गया हूं, क्योंकि दो बार मेरा टेस्ट नेगेटिव आया। मैं नानावती अस्पताल में बहुत आराम से था। स्वास्थ्य कर्मी शानदार काम कर रहे हैं।'
करीम ने बताया कि वो अगले 14 दिन भी एकांत में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अब अपने कमरे में केवल 14 दिनों के लिए आवश्यक रूप से एकांत में रहूंगा। घर वापसी पर एक बड़ी राहत मिली है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। भगवान की कृपा आप पर बनी रहे, सुरक्षित रहें।'
अपनी बेटियों के मुकाबले करीम मोरानी को स्वस्थ होने में ज्यादा वक्त लगा क्योंकि उनकी उम्र 60 साल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दो बार दिल का दौरा आ चुका है। उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। करीम के सही हो जाने के बाद उनके परिवार ने राहत की सांस ली है।
सबसे पहले करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनकी बहन जोया का टेस्ट पॉजिटिव आया। दो दिन बाद जब करीम मोरानी का टेस्ट हुआ तो वो भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद हडकंप मच गया। तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। करीम मोरानी और उनका परिवार मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहता है। उनकी बेटी में कोरोना मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई क्योंकि यहीं पर फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े सितारे रहते हैं।
Four More Shots Please Season 2 Review: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से भी ज्यादा नकली है ये सीरीज, बचके रहना!