भारतीय सिनेमा कई साल से दर्शकों के बीच अपनी शोभा बनाए हुए हैं। पिछले कई साल में इसमें कई बदलाव आए हैं जिन्हें लोगों ने पसंद किया है। फिल्म बनाने के तरीके से लेकर प्रमोशन और दर्शकों के टेस्ट सभी कुछ बदल चुका है। साइलेंट फिल्मों से आज हम एनिमेशन फिल्मों तक पहुंच चुके हैं। सफर बेहद शानदार रहा है। इस दौरान सिनेमा में कई ऐसे कलाकार आए हैं जो पिछले कई साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनमें से कुछ कलाकार ऐसे भी थे जिन्होंने फैंस के मुरझाये चेहरों पर हंसी लाने का काम किया है। इन्हें हम हास्य कलाकार या कॉमेडियन के तौर पर जानते हैं। तो चलिए इनती कमाई के बारे में आपको बताते हैं-
Comedians: ठहाकों का डोज देकर फैंस के दिल पर राज करते हैं ये कॉमेडियंस, सितारों की नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह
इंडियन टीवी और कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह का नाम ही काफी है। वे देश की ऐसी महिला कॉमेडियन हैं, जो इस मुकाम तक पहुंची हैं। भारती कई टीवी रियलिटी शो, कॉमेडी शो और अवॉर्ड शो होस्ट कर चुकी हैं। वर्तमान में भारती सिंह की नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये के करीब है।
Upcoming Films: IMDB के हिसाब से ये हैं इस साल की पांच बहुप्रतीक्षित फिल्में, सूची में तीन दीपिका की मूवी
कीकू शारदा भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक हैं। वे कई टीवी शो, फिल्मों और कॉमेडी शो में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वे द कपिल शर्मा शो के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीकू शारदा की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये के करीब है।
राजपाल यादव ही एकमात्र ऐसे कॉमेडियन हैं जिनकी बॉलीवुड में जॉनी लीवर के बाद सबसे ज्यादा डिमांड है। कुछ साल पहले तक राजपाल की इंडस्ट्री में इतनी डिमांड थी कि वे लगभग हर फिल्म में नजर आते थे। वो फिल्मों से सालाना 4 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं। वर्तमान में राजपाल यादव की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये के करीब है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके राम भक्तों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी रामायण
भारतीय सिनेमा के सबसे सफल कॉमेडियन जॉनी लीवर आज भी बॉलीवुड पर राज करते हैं। जॉनी लीवर जैसा कॉमेडियन न कभी था न ही कभी होगा। वे फिल्मों और स्टेज शो के जरिए सालाना तकरीबन 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेते हैं। वर्तमान में जॉनी लीवर की नेटवर्थ 277 करोड़ रुपये के करीब है।
Gadar 3: 'तारा सिंह' बन पर्दे पर एक बार फिर दहाड़ने को तैयार सनी देओल, अनिल शर्मा ने 'गदर 3' पर शुरू किया काम