फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किम यशपाल: मिथुन की अभिनेत्री ने 'डिस्को डांसर' से मचाया था तहलका, अब गुमनामी में जीती हैं जिंदगी

Sun, 05 Sep 2021 11:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood’s Forgotten Stars: Things you need to know about the ‘Disco Dancer’ actress Kim Yashpal
किम यशपाल

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने काबिलियत के दम पर लोकप्रियता हासिल की। लेकिन फिर अचानक ग्लैमरस दुनिया से गायब हो गए। ये थी एक्ट्रेस किम यशपाल। किम को लोग भले ही नाम से ना पहचानें लेकिन उनकी फोटो देख जरूर उन्हें वो गाना 'जिमी जिमी आजा आजा' याद आ जाएगा। यूं तो किम यशपाल ने अपना फिल्मी करियर बंगाली फिल्म से शुरू किया था, हालांकि वह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्मों में मौका मिला और उनकी डेब्यू फिल्म रही साल 1980 में आई ‘फिर वही रात’। इस फिल्म से किम को काफी लोकप्रियता मिली थी। 'डिस्को डांसर' का ये गाना किम यशपाल पर फिल्माया गया था। फिल्म में उनके साथ एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी थे और ये हिट रही। किम का फिल्मी करियर भी चल निकला। 'डिस्को डांसर' से पहले वो 'नसीब' और 'फिर वही रात' में काम कर चुकीं थीं। इन फिल्मों में भी किम के काम को काफी पसंद किया गया था।

Bollywood’s Forgotten Stars: Things you need to know about the ‘Disco Dancer’ actress Kim Yashpal
किम यशपाल
किम का करियर अच्छा चल रहा था, राजेश खन्ना से लेकर डेनी, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े स्टार्स के सात किम यशपाल को काम करने का मौका मिला। प्रोफेशनल लेवल पर तो सब सही चल रहा था लेकिन असल जिंदगी में किम को प्यार की तलाश थी। जल्द ही उनकी ये तलाश भी पूरी हो गई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डेनी उनकी जिंदगी में आए और कब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया पता ही नहीं चला।
Bollywood’s Forgotten Stars: Things you need to know about the ‘Disco Dancer’ actress Kim Yashpal
किम यशपाल

सालों तक किसी को कुछ खबर नहीं हुई कि किम कहां गईं। यहां तक कि बीच में उनकी मौत की अफवाहें भी खूब उड़ीं, लेकिन वो अफवाह सच हैं या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक फेसबुक अकाउंट है जिससे पता चलता है कि वो मुंबई में ही गुमनाम जिंदगी बिता रही हैं, लेकिन उसमें भी आखिरी पोस्ट साल 2014 का है और तब से लेकर अभी तक किम का कुछ अता-पता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood’s Forgotten Stars: Things you need to know about the ‘Disco Dancer’ actress Kim Yashpal
किम यशपाल
वहीं, खबरों की मानें तो किम यशपाल अब बहुत ही साधारण जिंदगी जीती हैं। किम यशपाल का एक फेसबुक अकाउंट है, जो वेरिफाइड नहीं है। 4 मई को इसी साल किम ने अपने फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।


 
विज्ञापन
Bollywood’s Forgotten Stars: Things you need to know about the ‘Disco Dancer’ actress Kim Yashpal
किम यशपाल

हालांकि, इस तस्वीर को पोस्ट करने के सात साल पहले उनका फेसबुक पर आखिरी पोस्ट था। ऐसे में यह कहा जाता है कि किम अपनी जिंदगी को काफी निजी रखती हैं। वह अब लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहना पसंद करती हैं।





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed