हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज के समय में बहुत सी फिल्में बन रहीं हैं, जो दर्शकों को हर रोज नया कंटेंट परोस रही हैं। लेकिन आज भी कुछ कंटेंट ऐसे हैं, जिनमें हम बहुत पीछे हैं। पिछले 100 साल से अधिक पुराने सिनेमा के इतिहास में एक बात हमें मात देती है। इतने लंबे समय तक सिनेमा में वक्त बिताने के बाद आज भी भारतीय फिल्में साइंस फिक्शन जॉनर में अपनी पकड़ नहीं बना पाया है। हिंदी सिनेमा में अभी तक सिर्फ गिनती की साइंस फिक्शन फिल्में बनी हैं, जिन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी कौन सी साइंस फिक्शन फिल्में हैं, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर मौजूद हैं।
Science Fiction Movies: बेहद रोमांचक हैं साइंस फिक्शन पर बनी ये बॉलीवुड फिल्में, भूलकर भी न करें मिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई मिल गया
साल 2003 में रिलीज हुए फिल्म 'कोई मिल गया' भारत की सबसे सफल साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन द्वारा किया गया था। यह वो फिल्म थी, जिसने ऋतिक रोशन के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया था। फिल्म को बहुत सफलता मिली थी। इसे एक बेहतरीन साइंस फिक्शन माना जाता है, जिसमें अंतरिक्ष से आया एक एलियन धरती वासियों का दोस्त बन जाता है। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में रेखा और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थीं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उप्लब्ध है।
कृष 3
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म कृष 3 बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 'कृष 3' एक वायरस पर आधारित फिल्म है। फिल्म के विलेन का जन्म भी एक साइंस एक्सपेरिमेंट से हुआ था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।
रा वन
साल 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म 'रा वन' भी इस लिस्ट में शुमार है। शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल की अदाकारी से सजी इस फिल्म में कंप्यूटर गेमिंग से जीवित हुए रोबोट का खौफ दिखाया गया है। यह फिल्म फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। 'रा वन' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर स्ट्रीम की जा सकती है।
लव स्टोरी 2050
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'लव स्टोरी 2050' साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म प्रियंका और हरमन टाइम मशीन से 2050 में पहुंच जाते हैं, जहां इंसान कम रोबोट ज्यादा होते हैं। दोनों के बीच की लव स्टोरी दिखाती इस फिल्म में साइंस का पूरा इस्तेमाल दिखाया गया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उप्लब्ध है।