फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस' से 'गोलमाल' तक, इन 6 फिल्मों की सीरीज ने मचाई 'धूम'

Fri, 28 Jun 2019 02:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 28 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Series Dhoom Singham Golmaal Race Krissh Hera Pheri
बॉलीवुड फिल्मों की सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई जो कि किसी सीरीज का हिस्सा रहीं। फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कलेक्शन किया बल्कि सीरीज के नाम एक और हिट फिल्म का तमगा जोड़ दिया। वैसे फिल्मों की सीरीज में बॉलीवुड भी पीछे नही है। कई सुपरहिट फिल्मों के हिट होने के बाद उसके आगे की सीरीज बनाई गई है। जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। ऐसे में इस पैकेज में बात करते हैं 6 हिट बॉलीवुड फिल्मों की सीरीज की...

Bollywood Series Dhoom Singham Golmaal Race Krissh Hera Pheri
dhoom 2

धूम
27 अगस्त 2004 फिल्म धूम रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और उदय चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म में चोरी करने का एक अलग ही अंदाज दिखाया गया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद 2006 में धूम 2 रिलीज हुई, जिसमे जॉन की जगह ऋतिक रोशन चोरी करते नजर आए। फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद 2013 में धूम 3 रिलीज हुई। फिल्म में चोरी करते नजर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। फिल्म में आमिर खान का डबल रोल सभी के लिए एक सरप्राइज था।

Bollywood Series Dhoom Singham Golmaal Race Krissh Hera Pheri
singham - फोटो : singham

सिंघम
22 जुलाई 2011 में अजय देवगन और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म सिंघम रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन का एंग्री कॉप किरदार सभी को खूब जमा और फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट यानी सिंघम रिटर्न्स 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई। फिल्म में इस बार अजय के साथ करीना कपूर नजर आईं। यह पार्ट भी सुपरहिट साबित हुआ। दोनों ही फिल्मों का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Series Dhoom Singham Golmaal Race Krissh Hera Pheri
golmaal again

गोलमाल
गोलमाल सीरीज की चार फिल्में अभी तक रिलीज हो चुकी हैं, वहीं पांचवी को लेकर सुर्खियां जारी हैं। फिल्म का पहला पार्ट 14 जुलाई 2014 को रिलीज हुआ था। इसके बाद 2008 में गोलमाल रिटर्न्स, 2010 में गोलमाल 3 और 2017 में गोलमाल अगेन रिलीज हुई थीं। सीरीज में अजय देवगन, अरदश वारसी, तुषार कपूर लीड रोल में हैं। इसके साथ ही चार में से दो पार्ट्स में करीना कपूर लीड एक्ट्रेस रही हैं। वहीं श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी भी फिल्म का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Series Dhoom Singham Golmaal Race Krissh Hera Pheri
रेस - फोटो : SELF

रेस
सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म रेस का पहला पार्ट 21 मार्च 2008 को रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई, इसके बाद 2013 में रेस 2 और 2018 में रेस 3 रिलीज हुई। जहां रेस और रेस 2 में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए तो वहीं रेस 3 में सलमान खान ने 'रणवीर' का किरदार निभाया। इसके साथ ही तीनों फिल्म में अनिल कपूर ने भी एक्टिंग से सभी का दिल जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed