बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर तीन दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। शाहरुख के रोमांटिक अंदाज का आज भी हर कोई दिवाना है। फिल्म जगत के बड़े नामों में से एक शाहरुख खान कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने कुछ बॉक्स ऑफिस सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कुछ फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे। तो आइए जानते है किंग खान की ठुकराई ऐसी ही कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में -
बॉलीवुड: इन फिल्मों को करने से शाहरुख खान ने किया था मना, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं ये फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लमडॉग मिलेनियर
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में अनिल कपूर द्वारा निभाए गए क्विज शो होस्ट की भूमिका पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। हालांकि, अभिनेता ने इस रोल को करने से अस्वीकार कर दिया था। इस बारे में शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "मैंने यह रोल इसलिए नहीं की क्योंकि होस्ट धोखेबाज और थोड़ा मतलबी था। और मैं ऐसा शो कर चुका हूं, तो लोगों को लगेगा कि मैंने भी ऐसा ही कुछ किया होगा।
मुन्नाभाई एमबीबीएस
संजय दत्त के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए पहले शाहरुख खान से संपर्क किया गया था। हालांकि, एक्टर ने इसके लिए भी मना कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि उस समय इस फिल्म के लिए संजय दत्त को जिमी शेरगिल की भूमिका की पेशकश की गई थी।
लगान
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म लगान, दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में भुवन के रोल के लिए पहले शाहरुख खान को चुना गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दरअसल, इस रोल के लिए ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन भी विचाराधीन थे। लेकिन बाद में इसके लिए आमिर खान को चुना गया।
जोधा अकबर
आशुतोष गोवारिकर स्वदेश के बाद फिल्म जोधा अकबर के लिए शाहरुख खान के साथ फिर से जुड़ना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इस फिल्म ऋतिक रोशन ने काम किया।